राममंदिर पर प्रस्ताव पेश करेगी सरकार,क्यों?

राममंदिर पर प्रस्ताव पेश करेगी सरकार,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

क्या सत्र के आखिरी दिन सदन में होने वाला है कुछ बड़ा?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन (10 फरवरी) सरकार राम मंदिर पर एक प्रस्ताव लाएगी। यह प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में लाया जाएगा। सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई।

कौन पेश करेगा प्रस्ताव?

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार कल दोनों सदनों में राम मंदिर पर प्रस्ताव लाएगी। लोकसभा में यह प्रस्ताव नियम 193 के तहत लाया जाएगा जिसे भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, प्रताप चंद्र सारंगी और संतोष पांडे पेश करेंगे, जबकि राज्यसभा में प्रस्ताव नियम 176 के तहत लाया जाएगा और इसे भाजपा सांसद के. लक्ष्मण, सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा द्वारा पेश किया जाएगा।

भाजपा ने अपने सदस्यों को जारी किया व्हिप

भाजपा ने शुक्रवार को अपने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों के लिए व्हिप जारी किया। सभी सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें शनिवार को संसद में उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। बाद में लोकसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न सदन में शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा होगी।

कब तक चलेगा सदन

शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और शनिवार को समाप्त होगा। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

भाजपा ने अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में 10 फरवरी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। पहले सत्र 9 फरवरी तक ही चलने वाला था, लेकिन सत्र को एक दिन बढ़ा दिया गया था। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि संसद में बजट सत्र के आखिरी दिन कुछ बड़ा हो सकता है।

भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने को कहा है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ अहम विधायी कार्यों पर चर्चा हो सकती है।

उच्च सदन में भाजपा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी सांसदों को सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए 10 फरवरी को राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है।

‘पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें सांसद’

लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया कि भाजपा के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि राज्यसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए शनिवार दिनांक 10 फरवरी, 2024 को लाये जाएंगे। भाजपा के सभी सदस्यों से निवेदन है कि वे शनिवार को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष में समर्थन करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!