सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बड़ा दाऊद चैनपुर इलाके में विशेष छापेमारी के दौरान हुई इस कार्रवाई को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी.
बड़ा दाऊद चैनपुर में STF ने घेरकर पकड़ा पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, STF की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा दाऊद चैनपुर में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कुख्यात धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार आरोपी पारू थाना क्षेत्र के जगरूनाथपुर नगवा गांव का रहने वाला है.
2018 के पेट्रोल पंप लूटकांड में था वांछित पुलिस के अनुसार, धीरज कुमार करजा थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप लूटकांड का मुख्य आरोपी है. इस मामले में वर्ष 2018 में पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर रणधीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार था और पुलिस को चकमा देता रहा.
तीन जिलों में दर्ज हैं सात गंभीर मामले पुलिस मुख्यालय के मुताबिक धीरज कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और वैशाली जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.इसी आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर उसे मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था.
पूछताछ में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरारी के दौरान वह किन-किन स्थानों पर छिपा रहा और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे.पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है
यह भी पढ़ें
जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा
जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने मार डाला’
मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम
