Headlines

केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़

केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़

रिन्यूवल, नामांकन और बकाया भुगतान की उठी मांग

श्रीनारद मीडिया, पटना(बिहार):

केवाईपी केंद्रों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर केवाईपी वेल्फेयर सोसायटी के बैनर तले “केवाईपी बचाओ अभियान” के अंतर्गत राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की गई। आंदोलन के दौरान केवाईपी केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल, नए विद्यार्थियों का नामांकन शुरू करने, विभागीय मनमानी पर रोक लगाने तथा लंबित भुगतान अविलंब जारी करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई।

आंदोलन को संबोधित करते हुए डॉ. आनंद रंजन झा ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) बिहार के लाखों युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि रिन्यूवल, नामांकन और भुगतान से संबंधित मामलों के लंबे समय से लंबित रहने के कारण केंद्र संचालकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर योजना के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की।

आंदोलन में शामिल प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को पूरे बिहार में और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए केवाईपी केंद्र संचालकों एवं प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें डॉ. आनंद रंजन झा, राकेश कुमार सिन्हा, मधुकर प्रसाद, मो. नुमान, ई. रवि कुमार, चंदन कुमार, धर्मदेव पासवान, बिपिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुन्ना सिंह, धीरज कुमार, प्रतीक कुमार, अनंत कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप कुमार ओझा, रवि कुमार, प्रशांत जी, श्रवण कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजबली, आशु कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, दीपजीत कुमार एवं विकास कुमार सहित सभी जिलों के केवाईपी केंद्र संचालक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक

नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा

परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण

पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

शहादत दिवस पर पूर्व विधायक अशोक सिंह, रामदेव सिंह ‘काका’ समेत अन्य दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला

 उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी  को न्‍यायालय में पेश किया

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!