अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने कैसे पूरे विश्व को जोड़ा?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने कैसे पूरे विश्व को जोड़ा?

संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया है 

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 2014 में दिल्ली की गद्दी पर बैठने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव रखा, जिसे 2015 में यूएन ने भी मंजूरी दे दी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया। तब से लेकर आजकर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

आज पूरी दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 26 किलोमीटर दूर रामकृष्ण बीच से लोगों को संबोधित किया है। तो आइए जानते हैं पिछले 11 सालों में योग का सफर कैसा रहा है?

21 जून 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर 84 देशों के मेहमानों संग 21 योगासन किए थे। इस इवेंट ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े थे, पहला यह योगा की सबसे बड़ी क्लास थी और दूसरा सबसे ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था।

image

कर्तव्य पथ पर योग दिवस के दौरान पीएम मोदी।

21 जून 2016

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल का दूसरा योग दिवस चंडीगढ़ के कैपिटोल कॉम्प्लेक्स में मनाया था, जिसमें 30,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा था। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रीदिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की थी।

21 जून 2017

पीएम मोदी का तीसरा योग दिवस लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर मैदान में देखने को मिला था। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इवेंट में शिरकत की थी।

21 जून 2018

पीएम मोदी ने चौथा योग दिवस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मनाया था। इस दौरान 50,000से ज्यादा लोगों ने पीए मोदी के साथ योग किया था।

image

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान पीएम मोदी।

21 जून 2019

2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में योग दिवस मनाया था। इस दौरान 40,000 से ज्यादा लोगों ने पीएम मोदी के साथ योग में हिस्सा लिया था।

21 जून 2020 और 21 जून 2021

कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा था। ऐसे में पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित करते हुए योग किया था। कोरोना काल में पीएम मोदी ने महामारी से लड़ने के लिए योग की अहमियत से लोगों को रूबरू करवाया था।

21 जून 2022

कोरोना काल के बाद पीएम मोदी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कर्नाटक के मैसूर पैलेस में मनाया था। इस दौरान 15,000 लोगों ने पीएम मोदी के साथ योग किया था।

image

कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग दिवस के दौरान पीएम मोदी।

21 जून 2023

यह योग दिवस देश के लिए काफी खास था, जिसकी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ या ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ रखी गई थी। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में 135 देशों के लोगों के साथ योग किया था, जिसके बाद इस योग सेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया था।

image

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पीएम मोदी ने किया था योग।

21 जून 2024

पिछले साल पीएम मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सेंटर में 24.53 करोड़ लोगों के साथ योग किया था। यह अब तक का सबसे बड़ा योग सेशन था, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!