महाराष्ट्र में पुणे के निकट इंद्रायणी नदी के ऊपर बना एक लोहे का पुल अचानक टूट जाने से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। नदी में बहे 38 लोगों को बचा लिया गया है। कुछ लोगों के अभी भी पुल के नीचे दबे होने की आशंका है। इस दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी पुराने एवं जर्जर पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का फैसला किया है।
दुर्घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे हुई, जब पुणे के निकट इंद्रायणी नदी के ऊपर बना लोहे का एक छोटा पुल अचानक टूट गया। दुर्घटना के समय पुल पर आ-जा रहे करीब 50 लोग तेज धार के साथ बहती नदी में जा गिरे। कुछ लोग गिरे हुए पुल के नीचे भी दब गए।
छह की स्थिति गंभीर
पुल गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों में से 38 लोगों के स्थानीय लोगों एवं एनडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाल लिया है। कुछ लोग अपने आप ही तैर कर नदी से बाहर आ गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
30 साल पुराना था पुल
आपदा राहत कार्य मंत्री गिरीश महाजन के अनुसार, करीब पांच फुट चौड़ा लोहे का पुल 30 साल पुराना था। जंग लगने के कारण वह काफी जर्जर हो चुका था।
उस पर दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था। इसके बावजूद स्थानीय लोग स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुल पार करते थे।
पुल के पास ही एक मंदिर है और बरसात में नदी का बहाव बढ़ने के कारण यहां का दृश्य मनोरम हो उठता है। इस स्थान को कुंडमाला पर्यटन स्थल के नाम से जाना जाता है।
क्यों टूट गया पुल
रविवार होने के कारण आसपास के काफी पर्यटक इस स्थल पर नदी के किनारे जमा हो गए थे। नीचे बहती इंद्रायणी नदी की तेज धार देखने के लिए पुल की क्षमता से अधिक लोग पुल पर जाकर खड़े हो गए थे। तभी अचानक पुल बीच से टूट गया, और पुल पर खड़े लोग नदी में गिर गए।नदी पथरीली होने के कारण उसमें बह रहे कई लोग आसपास पत्थरों से टकराकर घायल हो गए थे। जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी के अनुसार, टूटे हुए पुल को क्रेन की मदद से ऊपर उठाने का प्रयास चल रहा है। क्योंकि अभी भी कुछ लोगों के टूटे पुल के नीचे दबे होने की आंशका है।
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना होने के बाद उनसे बात कर हालाता का जायजा लिया है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। फडणवीस ने बताया कि सरकार ने राज्य के सभी पुराने पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का फैसला भी किया है।
Pune Bridge Collapses: रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Pune News) है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 4 लोगों की मौत, 32 घायल, छह को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग बह गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और कुंदामला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने के बाद चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी को प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।
सीएम फडणवीस ने जताया दुख
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि पुणे जिले के तालेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।
30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुल पर कई लोग खड़े थे, जिस कारण यह ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि अब तक 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने कहा कि दुर्भाग्य से दो पर्यटकों की जान चली गई है। इसके अलावा चार से पांच लोगों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात की गई हैं।
डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि झील और झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच ढह गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और 6-7 अन्य घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चला रही ह
बचाव अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।तीन लोगों को बचा लिया गया
तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने के बाद अब तक कई व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।
15 लोगों के फंसे होने की आशंका
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।