रेप नहीं कर पाया तो चबा डाला महिला का कान, हैवानियत पर उतरा युवक

रेप नहीं कर पाया तो चबा डाला महिला का कान, हैवानियत पर उतरा युवक

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश  के चित्रकूट से रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार महिला का बलात्काकर करने की कोशिश की और जब वह अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने महिला का कान दांत से काट डाला। आरोपी विधवा महिला के पड़ोस में ही रहता है और रिश्तेदारी में भी आता है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थरों से भी वार किए जिसके बाद महिला घायल होकर वहीं गिर पड़ी और युवक फरार हो गया।

 
खबर के मुताबिक आरोपी अशोक पटेल, भी विधवा महिला के पड़ोस में ही रहता है और वह पिछले एक साल से लगातार महिला को कभी घर आकर तो कभी फोन पर परेशान करता था। चूंकि महिला की आरोपी युवक के परिवार से रिश्तेदारी थी तो वह शिकायत करने से बचती रही, बस यही महिला को भारी पड़ गया और आरोपी के हौंसले बढते चले गए। वह जब चाहे तब महिला को फोन कर भी परेशान करते रहता था।

 
बुधवार रात को आरोपी जबरन महिला के घर में घुस आया है जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला ने जमकर विरोध किया तो आरोपी बौखला गया और महिला की पिटाई करते हुए उसका एक कान भी चबा डाला जिससे महिला लहलुहान हो गई। इसके बाद भी हैवानियत पर उतरा आरोपी अशोक पटेल महिला पर पत्थरों से हमला करने लगा। महिला के शरीर पर कई चोटें आई हैं।

 

जैसे ही पड़ोसियों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने महिला का हाल जाना और अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपी और महिला का पहले से संबंध रहा है और बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और नौबती मारपीट तक पहुंच गई।

 

यह भी पढ़े

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली

कोरोना की तीसरी लहर ने बिहार में दी दस्तक: पटना एम्स में भर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव दो बच्चे

रेप और तेजाब पीड़िताओं को नहीं मिल रहा मुआवजा, 15 दिनों में देना होता है 1 लाख

गरीबों तथा अभिवंचितों को न्याय मिले -उपेंद्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!