संतान नहीं होने से परेशान है तो आजमाएं ये उपाय, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी

संतान नहीं होने से परेशान है तो आजमाएं ये उपाय, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

अगर शादी के कुछ समय के बाद संतान सुख नहीं मिलता तो लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगते हैं। कई बार तो लाख प्रयास के बाद जिसमें चिकित्सकीय परामर्स, कुंडली विचार के आनुसार पूजा-पाठ तथा अन्य कई टोटके आजमाने के बाद भी जब संतान का सुख प्राप्त नहीं होता है तो लेग निराश हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के बताए अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको आजमाने के बाद अवश्य ही आपको संतान सुख प्राप्त होगा।

मदार की जड़ का उपाय

अगर अपको संतान सुख प्राप्त नहीं हो रहा है तो शुक्रवार के दिन मदार की जड़ लाएं। इस जड़ को महिला अपने कमर में बांध ले। ऐसा करने से संतान सुख प्राप्त होगा। साथ ही मदार की जड़ को बांधने से गर्भधारण करने में भी सफलता मिलती है।

राधा-कृष्ण के मंदिर में चांदी की बांसुरी

कई बार अगर गर्भ धारण करने के बाद वह खंडित हो जाता है तो इसके लिए गुरूवार के दिन चांदी की बांसुरी राधा-कृष्ण के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से गर्भपात नहीं होता है। कहा जाता है कि इससे संतान सुख मिलेगा।
गोमती चक्र का उपाय

अगर बार-बार गर्भपात हो जाता है। ऐसे में एक गोमती चक्र लें लाल कपडे़ में लपेट कर महिला के कमर में बांध दें। ऐसा करने से गर्भपात की समस्या से निजात मिल जाती है।

रामेश्वर में जाकर करें दर्शन

संतान सुख प्राप्त करने में अगर समस्या आ रही है। ऐसे में पति-पत्नी को रामेश्वरम की यात्रा करनी चाहिए। वहां कालसर्प की पूजा करवानी चाहिए। ऐसा करने से संतान सुख मिलता है।

लाल रंग के बछडे़ की करें पूजा

कहा गया है कि जिन्हे संतान सुख मिलने में समस्या हो रही है। उन्हे लाल रंग के बछड़े को पालना चाहिए। साथ ही लाल रंग के कुत्ते को भी पाला जा सकता है। इससे संतान सुख मिलता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। श्रीनारद मीडिया  इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़े

पलभर में बन जायेंगे लखपति, 500 किलो बिकने वाले इस काले चावल की करे खेती,  जानिए कैसे? 

आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें यह उपाय

जायफल दूध कई दिक्कतों को करता है दूर, इस तरह करें सेवन

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन हुए कोरोना पॉजिटिव

शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं छात्रों से सम्बंधित अपनी मांग पत्रों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा

Leave a Reply

error: Content is protected !!