मशरक में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक रहे मौजूद
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के अरना पंचायत के अरना गांव में रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी का आयोजन पूर्व मुखिया ब्रजकिशोर सिंह के सौजन्य से किया गया। मौके पर पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह भी मौजूद रहें। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहें जिसमें क्षेत्र में भाईचारे और एकता का खुबसूरत माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह, मुखिया सुभाष सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, तौफीक रिजीद, कृष्णा प्रसाद, रहमत अली, मुकेश कुमार सिंह, दशरथ राय सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहें। सभी रोजेदारों ने अमन-चैन शांति आपसी सद्भाव और तरक्की की कामना की गई।
पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि रमजान का महीना पाक माना जाता है। रोजेदारों को इफ्तार कराना पुण्य का काम हैं।
यह भी पढ़े
कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान
मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद
शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव
प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार
बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा
