मशरक के अरना गांव में मारपीट के फरार के घर हुई कुर्की जप्ती.

मशरक के अरना गांव में मारपीट के फरार के घर हुई कुर्की जप्ती.

श्रीनारद मीडिया,विक्की बाबा,मशरक,सारण,बिहार

मशरक थाना क्षेत्र के अरना गांव में मारपीट के कांड में नामजद आरोपी के फरार रहने पर न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट पर कुर्की जप्ती की कारवाई की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अरना गांव में मारपीट के मामलेे कांड संख्या 399/20 दर्ज कर कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार ओम प्रकाश यादव के द्वारा जांच-पड़ताल के बाद फरार चल रहें प्रिस कुमार सिंह पिता मनबोध सिंह के घर पहुंच कुर्की जप्ती की गई।

कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कृष्णा सिंह पिता स्व जंगबहादुर सिंह ने मारपीट में मनबोध सिंह,सुबोध सिंह और प्रिस कुमार सिंह को नामजद किया। जिसमें मनबोध सिंह और सुबोध सिंह को कोर्ट ने बेल दे दी वही न्यायालय के आदेश से फरार नामजद अभियुक्त प्रिस कुमार सिंह के घर पुलिस बल में उपस्थिति में घर की संपत्ति कुर्क कर ली।

Leave a Reply

error: Content is protected !!