बिहार में रत्नेश सदा मांझी के बेटे की जगह बने मंत्री

बिहार में रत्नेश सदा मांझी के बेटे की जगह बने मंत्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार सरकार का शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। सिर्फ एक विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई। वह सोनवर्षा से लगातार तीन बार जदयू से विधायक हैं। रत्नेश को जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन का ही एससी-एसटी कल्याण विभाग दिया गया है।सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को सरकार से बाहर जाने के बाद मांझी समुदाय में अपनी पैठ बरकरार रखने को लेकर जदयू विधायक रत्नेश सदा को कैबिनेट में शामिल कराया जा रहा है।

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हो गया। बिहार के पूर्व सीएम और HAM सुप्रीमो जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उनकी खाली जगह को सरकार ने भर दिया है। सहरसा के सोनबरसा सीट से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली। जदयू एमएलएरत्नेश सदा को सरल स्वभाव का इंसान माना जाता है। वो कभी अपनी आजीविका के लिए रिक्शा चलाते थे। उनके पिता लक्ष्मी सदा भी मजदूर ही थे। कभी रिक्शा चलाने वाले रत्नेश सदा अब नीतीश कैबिनेट में मंत्रालय चलाएंगे।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन महादलित यानी मुसहर समाज से आते हैं। रत्नेश सदा भी मुसहर समाज से ही आते हैं। बिहार में पॉलिटिकल एक्सपर्ट की राय के मुताबिक जीतन राम मांझी से ज्यादा वोटर यानी जनाधार रत्नेश सदा के पास है। रत्नेश सदा जनता दल यूनाइटेड के उन नेताओं में से एक हैं, जिन पर सीएम नीतीश कुमार काफी भरोसा करते हैं। इसी के चलते नीतीश ने मांझी पुत्र की जगह भरने के लिए रत्नेश सदा को चुना।

रत्नेश सदा सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इसके साथ वो काफी पढ़े-लिखे भी हैं। चुनाव आयोग में 2020 में दायर किए हलफनामे के अनुसार, उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। यही नहीं उन्होंने उन्होंने संस्‍कृत में आर्चाय की डिग्री तक ले रखी है। अभी उनकी उम्र करीब 49 साल है। वहीं चुनाव आयोग में दिए एफिडेविट के मुताबिक सदा के पास 1.30 करोड़ रुपयों की चल और अचल संपत्ति है। इसके अलावा खास बात है सदा की छवि, चुनाव आयोग में दाखिल एफिडेविट के हिसाब से रत्नेश सदा के ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। सदा सहरसा जिले के कहरा कुट्टी वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं। रत्नेश सदा के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

रत्नेश सदा के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, प्रो चंद्रशेखर, समेत अन्य कई मंत्री मौजूद हैं। जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!