IPL 2023 KKR vs PBKS Last over thriller when Andre Russell was struggling Rinku Singh did Miracle Arshdeep Singh failed to defend 6 runs

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

KKR vs PBKS IPL 2023 Match Last Over: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2023 में एक और रोमांचक जीत हासिल की है। केकेआर ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मात दी और नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। केकेआर को 185 रन का लक्ष्य मिला था। कोलकाता को 20वें ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और शुरुआती 5 गेंदों पर केवल 4 रन खर्च किए। लेकिन उन्होंने अंतिम गेंद फुलटॉस फेंक दी, जिससे पीबीकेएस का बंटाधार हो गया।

कोलकाता के लिए कप्तान नीतीश राणा (38 गेंदों में 51) ने अर्धशतक जमाया। वहीं, आंद्रे रसेल  (23 गेंदों में 42, तीन छक्के, तीन चौके) ने पांचवें नंबर पर उतरने के बाद तूफानी पारी खेली। हालांकि, रसल अंत में बेबस नजर आए, जिसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच छक्के छड़कर मैच जिताने वाले रिंकू सिंह ने करिश्मा किया। उन्होंने पंजाब के सामने विजयी चौका लगाया। रिंकू 10 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 21 रन बनाकर नाबाद रहे। 

केकेआर का स्कोर 18वें ओवर तक 154/4 था। केकेआर को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। पंजाब के कप्तान धवन ने 19वें ओवर में सैम कुर्रन को गेंद थमाई, जिनकी रसल ने खूब कुटाई की। रिंकू ने पहली गेंद पर सिंगल निकाला। रसल ने दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर सिक्स जड़कर मोमेंटम केकेआर की तरफ शिफ्ट कर दिया। रसेल ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। चलिए, अब आपको अंतिम ओवर का हाल बताते हैं।

अर्शदीप जब 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, तब स्ट्राइक पर रसल थे। अर्शदीप ने बाउंसर के साथ शुरुआत की, जिसपर कोई रन नहीं बना। रसल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे।  अर्शदीप ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लो फुलटॉस की और रसल सिर्फ सिंगल ही निकाल सके। अर्शदीप ने तीसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फुलटॉस फेंकी और रिंकू ने एक रन बनाया। रसल ने चौथी गेंद पर डबल लिया। रसल पांचवीं गेंद पर शॉट नहीं मार पाए तो बाई का रन चुराना चाहा। लेकिन वह इस चक्कर में नॉन स्ट्राइक एंड पर रनआउट हो गए। केकेआर को आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी। अर्शदीप ने लेग स्टंप पर फुलटॉस गेंद डाली, जिसके बाद रिंकू ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के दाईं तरफ फ्लिक कर चौका जड़ा। रिंकू फिर से केकेआर की जीत के हीरो बनने में कामयाब रहे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!