क्या महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का गिरना तय है?

क्या महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का गिरना तय है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का गिरना अब लगभग तय हो गया है। गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे ने 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ फोटो जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- हम एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार हैं।

राउत के बयान पर एनसीपी कोटे से मंत्री छगन भुजबल ने कहा- गैरजिम्मेदारी तरीके से बयान दिया गया है। सहयोगी दलों से चर्चा करना जरूरी था। हालांकि, डिप्टी सीएम अजित पवार बोले कि हम गठबंधन के साथ हैं। आखिरी वक्त तक उद्धव के साथ खड़े रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में भी बैठक शुरू हो गई है। भाजपा ने शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री रैंक का ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र में भी 2 मंत्री पद देने की पेशकश की है।

इससे पहले,​​​ बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी शेयर की है। चिट्ठी संजय शिरसाट ने लिखी है, मगर इसमें सभी विधायकों की भावनाएं बताईं गई है। चिट्ठी में लिखा है- शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था। आप इन विधायकों की सुनते नहीं थे। वहीं शिंदे हमेशा विधायकों की सुनते थे और आगे भी सुनेंगे।

सियासी घमासान…

1. उद्धव ठाकरे ने आज शाम बैठक बुलाई। इसमें जिला स्तर के शिवसेना नेता शामिल होंगे।

2. कांग्रेस ने संजय राउत के बयान के बाद हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया जा सकता है। प्रभारी एचके पाटिल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे।

3. ठाकरे गुट के 3 और MLA शिंदे गुट से जुड़े, इनमें रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ शामिल हैं। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे।

4. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने होटल में पहुंचे हैं।

5. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के विधायकों को गोवा ले जाया जा सकता है, जिसके बाद वहां से परेड कराने के लिए मुंबई राजभवन लाया जाएगा।

बड़े बयान…

1. संजय राउत बोले- विचार-विमर्श से रास्ता निकल सकता है। चर्चा हो सकती है। घर के दरवाजे खुले हैं। जंगल में क्यों भटकना है? आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें।

2. ममता बनर्जी बोलीं- महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वो हैरानी भरा है। भाजपा लोकतंत्र को बुलडोज करने में लगी है। अन्य राज्यों में भी सरकार अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।

3. मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- राष्ट्रपति चुनाव के लिए यह खेल खेला जा रहा है। भाजपा साजिश के तहत महाराष्ट्र में सरकार गिराना चाहती है।

गुवाहाटी होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा
महाराष्ट्र के सियासी घमासान में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की एंट्री हो गई है। 41 शिवसेना और 9 निर्दलीय विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे जिस होटल में ठहरे हैं, उसके बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। इसे रोका जाए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।

गुवाहाटी: 12 घंटे में 7 विधायक एकनाथ के पास पहुंचे
पिछले 12 घंटे में शिवसेना के पांच और दो निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र से गुवाहाटी पहुंचे। इनमें गुलाबराव पाटील, योगेश कदम, सदा सर्वंकर, योगेश पवार और मंगेश कुलांकर शामिल हैं। बाकी दो विधायक मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल निर्दलीय हैं। सदा, योगेश और मंगेश गुरुवार सुबह गुवाहाटी की रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे।

महाराष्ट्र: मातोश्री में उद्धव की बैठक, फडणवीस के पोस्टर लगे
सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में इस्तीफा देने पर फैसला किया जा सकता है। इधर, महाराष्ट्र के कई जगहों पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगाया गया है।

उद्धव के पास अब विकल्प क्या है?
उद्धव के पास अब 2 विकल्प बचे हैं। पहला, शरद पवार की बात मान कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दें। हालांकि, शिंदे ने महाविकास अघाड़ी के साथ सरकार में रहने से इनकार कर दिया है। दूसरा, फ्लोर टेस्ट का है। संजय राउत फ्लोर टेस्ट की बात कह चुके हैं।

एकनाथ शिंदे का दावा उनके समर्थन में 46 विधायक

एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके समर्थन में 46 विधायक हैं. गुवाहाटी के होटल से उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया है और सभी समर्थक विधायकों के साथ एक वीडियो भी जारी किया है. इस बीच शिंदे खेमे ने सीएम उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी लिखी है, जिसमें बागी विधायकों ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं. बागी विधायकों ने अपने साथ अपमान होने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

error: Content is protected !!