Headlines

जलालपुर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

जलालपुर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले भर में अवैध आग्नयेास्त्रों, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

आज दिनांक-31.10.25 को जलालपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेमचन्द कन्हौली निवासी विश्वजीत कुमार उर्फ मुर्गा एवं सोनु कुमार उर्फ पंडित उर्फ ढेढा अपने पास देशी कट्टा रखे हुये है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये जलालपुर थाना पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों के घर को घेराबंदी कर बारी-बारी से विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा दोनों व्यक्तियों से कट्टे के संबंध में पुछताछ की गयी। पुछताछ के क्रम में उक्त दोनों के निशानदेही पर तलाशी कर 01 देशी कट्टा बरामद किया गया है। ततपश्चात उक्त दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जलालपुर थाना कांड संख्या-255/25, दिनांक-31.10.25, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. विश्वजीत कुमार उर्फ मुर्गा, पिता-राजेन्द्र प्रसाद उर्फ सोहन प्रसाद, साकिन खेमचन्द कन्हौली, थाना-जलालपुर, जिला-सारण।

2. सोनु कुमार उर्फ पंडित उर्फ ढेढा, पिता-स्व० रामदिल प्रसाद, साकिन खेमचन्द कन्हौली, थाना-जलालपुर, जिला-सारण।

जप्त सामानों की विवरणी :-

1. देशी कट्टा-01

यह भी पढ़े

बिहार के मोकामा में चुनावी हिंसा और समीकरण

बिहार के दुलारचंद मर्डर में चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

तीजन बाई कैसी हैं- पीएम मोदी

भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका- पीएम मोदी

ठंड के लिए अभी और करनी होगी प्रतिक्षा,क्यों?

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा-मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर हुए भगदड़ में नौ की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!