Headlines

सारण जिले में एकमा हरपुर गांव के झारखंड पुलिस श्याम सिंह उर्फ छोटू सिंह को आज मिलेगा राष्ट्रपति पदक

सारण जिले में एकमा हरपुर गांव के झारखंड पुलिस श्याम सिंह उर्फ छोटू सिंह को आज मिलेगा राष्ट्रपति पदक

झारखंड पुलिस के प्रदेश संयोजक विकास सिंह राठौर सहित ढ़ेरों लोग दे रहे बधाई

श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय सिसवन सीवान

अपनी साहस व वीरता का परिचय देने वाले एकमा प्रखंड के हरपुर गांव निवासी झारखंड पुलिस में एसआई श्याम सिंह उर्फ छोटू (पिता स्व कामेश्वर नाथ सिंह को 15 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति पदक मिलेगा।झारखंड पुलिस प्रदेश संयोजक रसूलपुर थाना के योगिया गांव निवासी नेशनल एथलीट विकास सिंह राठौर ने बधाई देते हुए कहा कि श्याम की 1999 में नियुक्ति हुई थी।उन्हें चतरा जिला में नक्सली को हथियार के साथ पकड़ने में मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार (2007 )2010 में सराहनीय सेवा के लिये मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

2002 से लगातार झारखंड स्टेट शूटिंग कॉम्पटीशन में राईफल कार्रवाइंन-स्टेनगन/पिस्तौल में गोल्ड मैडल मिलते आया है और ओभर ऑल चैम्पियन भी श्याम रह चुके हैं।अभी तक अपने पूरे सर्बिस में 226 से अधिक पुरस्कार है मिले हैं और एक भी सजा नहीं मिली है श्याम को।विकास ने बताया कि श्याम सिंह के साथ झारखंड के देवघर जिला में सावन जैसे महत्व पूर्ण मेला में शानदार डियूटी निभाने में वे और कई पुलिस सहकर्मी गौरवान्वित महसूस कर रह रहे हैं।श्याम के भाई सुधीर सिंह भी झारखंड पुलिस में एसआई पद पर सेवारत हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!