जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज कर रहे हैं मानव कल्याण के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ 

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज कर रहे हैं मानव कल्याण के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ एवं कथा में शामिल हो रहे हैं दूर दूर से श्रद्धालु।

जग ज्योति दरबार व जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में तथा त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में लुखी में 10 दिवसीय मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ एवं कथा चल रही है। इसमें कुरुक्षेत्र सहित दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज का समाज एवं मानव कल्याण के लिए देश में 108 महायज्ञ करने का प्रण है।

वह अभी तक 23 राज्यों में एक सौ महायज्ञ कर चुके हैं तथा लुखी में चल रहा मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ उनका 101 वां यज्ञ है। इससे पहले भी हरि ओम महाराज कुरुक्षेत्र में 501 कुंडीय यज्ञ कर चुके हैं। स्वामी हरि ओम महाराज ने कहा कि पूरा भारत देश ऐसे हालात में पहुंच गया है कि जीना है तो यज्ञ जरूरी है। नहीं तो देश का वातावरण ऐसा होता जा रहा है कि मानव जीवन के लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं।

इस का प्रमाण कोरोना, बाढ़, महामारी जैसी बीमारियां हैं। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। अब भी अगर मानव समाज में जागृति नही आई तो दुनिया को अनेकों कष्टों को झेलना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए हर घर में यज्ञ अवश्य होना चाहिए। देश विदेश में सनातन की अलख जगा रहे महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि आज अगर देश को बचाना है तो अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़े रखना होगा।

मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ आरती के समय जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज व अन्य।

Leave a Reply

error: Content is protected !!