केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में महावीरी विजय हाता ने लहराया परचम.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में महावीरी विजय हाता ने लहराया परचम.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं परिणाम घोषित होते ही छात्र छात्राएं ख़ुशी से झूम उठे | इस विद्यालय की छात्रा निष्ठा कुमारी ने 97% अंक लाकर तहलका मचा दिया | निष्ठा को जीवविज्ञान में 99, भौतिकी में 94 रसायन शास्त्र में 99 शारीरिक शिक्षा में 98 एवं अंग्रेजी में 95 अंक प्राप्त हुआ है |दूसरे स्थान पर 95.6% अंक के साथ युवराज कुमार सिंह जबकि तीसरे स्थान पर 94.8% अंक प्राप्त अंजलि एवं अभिषेक कुमार गोड़ रहे वही वाणिज्य में सुमन चौरासिया 93.4% मार्क्स लाकर प्रथम स्थान पर रही |इस विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये है|

छात्र – छात्राओं के इस सफलता पर विद्यालय के सचिव प्रोफ़ेसर शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व प्राचार्य वाणी कांत झा एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि यह तो छात्र – छात्राओं के परिश्रम एवं हमारे आचार्यों के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है |

इस अवसर पर परीक्षा विभाग के अशोक कुमार सिंह ,मंगलदेव राय, नवनीत कुमार , प्रवीण चंद्र मिश्र , हरिराम शर्मा, देवानंद सहित सभी आचार्यों ने भैया – बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी जीवन की कठिनायियों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर देश को सही दिशा देने में सहयोग करे |

Leave a Reply

error: Content is protected !!