मांझी की खबरें :  फसल जाँच कटनी प्रयोग में गेहूं की उपज 36.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर!

 

मांझी की खबरें :  फसल जाँच कटनी प्रयोग में गेहूं की उपज 36.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):


सारण जिले के एडीएम के दिशा निर्देशानुसार माँझी प्रखण्ड के बंगरा पंचायत के बंगरा गाँव में आज फसल जाँच कटनी प्रयोग किया गया। गेहूँ की फसल जाँच कटनी प्रयोग बंगरा पंचायत के परमेश्वर शरण द्विवेदी के खेत में किया गया। कटनी प्रयोग में 10 मी० लम्बा x 5 मी० चौड़ा यानि (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में किया गया। जिससे 18.200 किलोग्राम शुद्ध गेहूं उपज के रूप में प्राप्त हुआ। प्रयोग के आधार पर 36.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेंहूँ उपज की गणना की गई। कटनी कार्यक्रम में सारण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,माँझी के सीओ सौरभ रंजन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर,कृषि समन्वयक संतोष कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,विकास कुमार गिरी,हरेराम सिंह,किसान प्रतिभा कुमारी,किसान सलाह‌कार सूर्य प्रकाश द्विवेदी,दीपक शर्मा,संजीव दुबे तथा गजेन्द्र सिंह के साथ दर्जनों अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।

 

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी- एकमा मुख्य मार्ग पर मदनसाठ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी आत्मा नारायण तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जाती है जब श्रीमती देवी दुकान से सामान खरीदकर सड़क क्रास कर रही थी। इसी बीच एकमा की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गई।

जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में महिला को उठाकर इलाज के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में हीं महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला की दो पुत्री है। जिनका विवाह हो गया है। जबकि पति गांव पर हीं रहकर पूजा- पाठ कराकर अपनी घर गृहस्थी चलाते है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया राम बहादुर सिंह समेत अनेक लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट की है।

 

सरयु नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

शनिवार की सुबह माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के बैरिया घाट पर सरयु नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। खबर भेजे जाने तक मृतक का शव ढूंढने की दिशा में कोई प्रयास शुरू नही किया गया था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया तथा देखते ही देखते नदी की धारा में विलीन हो गया।

इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करने का भी प्रयास किया पर उसे बचाने कोई नही पहुँचा। लोगों ने बताया कि मृतक परमा प्रसाद उम्र 35 वर्ष बचपन से ही स्थानीय सुघर छपरा निवासी अपने बहनोई तपेश्वर प्रसाद के यहाँ रहकर मजदूरी करता था।

मृतक का कपड़ा व चप्पल आदि उक्त घाट पर अब भी पड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों उक्त घाट पर एक बड़ा सा घड़ियाल दिखाई दिया था। घड़ियाल द्वारा उसे पकड़कर निगल जाने की आशंका से भी लोग भयाक्रांत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शव बरामद करने में सहयोग करने की माँग की है।

यह भी पढ़े

  कस्टडी से भागे अपराधी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मारी गोली, लूट मामले में जम्मू-कश्मीर से किया था गिरफ्तार

चुनावी ड्यूटी करने आया बिहार पुलिस का जवान हो गया निलंबित; लापरवाही में चोरी हो गई उसकी रायफल 

पूर्व विधायक के जेल जाने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगी पत्नी शोभा देवी

बीमा भारती को मंत्री नहीं बनाया तो छोड़ दी पार्टी

तीन कानूनों से खुश हुए CJI चंद्रचूड़

हमारा संविधान एक नागरिक, एक वोट और एक मूल्य का प्रावधान करता है-CJI चंद्रचूड़

कम वोटिंग से भाजपा और जेडीयू हुए परेशान

केदारनाथ धाम के वेदपाठी  भजन गायक मृत्‍युंजय हीरेमठ का असामयिक निधन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!