दिल्ली के मुंडका में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत.

दिल्ली के मुंडका में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की मौत की मामले में फोरेंसिक लैब को भेजे गए नमूने में 8 शवों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से लापता लोगों के स्वजन की निगाह रोहिणी स्थित फोरेंसिक लैब पर टिकी हुई थी। फॉरेंसिक साइंस एंड लेबोरेटरी टीम ने नमूनों का डीएनए प्रोफाइल बनाने के बाद 8 शवों की पहचान कर ली है।

बता दें कि 13 मई को दिल्ली के मुंडका में एक कार्यालय की इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। चार मंजिला इमारत का इस्तेमाल कई कंपनियों के लिए ऑफिस स्पेस के रूप में किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, इमारत में अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं था।  मामले में पुलिस के अनुसार, रक्त संबंधियों से 26 व्यक्तियों के डीएनए नमूने एकत्र किए गए थे। फिलहाल, 27 शवों में से 8 की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शेष शवों के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की गई।

इस हादसे से संबंधित 110 नमूने फोरेंसिक लैब में पहुंचे थे, जिसमें 40 नमूने फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से उठाए थे, जबकि 70 नमूने पुलिस ने लैब को भेजने की जानकारी दी थी। लैब में 80 नमूनों का डीएनए प्रोफाइल बनाया गया था। नमूने का प्रोफाइल बनने के बाद पुलिस ने 8 शवों की पहचान कर ली है। अभी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की 10 टीमें डीएनए का प्रोफाइल बनाने में जुटी हुई हैं।फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया कि यह बहुत बड़ी घटना थी और बाकी शवों की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पहचान करना संभव हो सकेगा।

वहीं, मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की जान जाने के बाद शुरु हुए विशेष सर्वे में निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। सर्वे के मुताबिक बड़ी मात्रा में रिहायशी से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियां और रेस्तरां बिना अग्निशमन के अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) के बिना चल रहे हैं। जिसके बाद निगम कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। निगम के सर्वे के मुताबिक 286 ईकाइयों का सर्वे हुआ इसमें से 126 बिना लाइसेंस या फायर एनओसी संचालन पाया गया था।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!