हाथ देखकर महिला का दुख दुर करने का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

हाथ देखकर महिला का दुख दुर करने का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

दिल्ली की रहने वाली महिला ने कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे पुजारी ने घेवर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। उसके बेसुध होने पर जून, 2020 में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अब महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली के मेले में एक पुजारी से हुई थी। पुजारी ने उसे बताया था कि वह कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में पुजारी है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया था। महिला का आरोप है कि पुजारी ने कहा था कि वह घरेलू कलह व उसके परिवार के सभी दुख-दर्द का निवारण कर देगा ।

वह हाथ देखकर परिवार पर आए संकट के बारे में बता देगा। महिला का आरोप है कि वह पुजारी की बातों में आ गई। उसने जून, 2020 में पुजारी से फोन पर बात की थी। पुजारी ने उसे पूजा-पाठ के बहाने मंदिर में बुलाया। जहां पर उसने खाने के लिए घेवर दिया था। घेवर खाने के बाद वह बेसुध हो गई। उसके बाद पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसे होश आया वह मंदिर से भागकर अपने घर आ गई। पुजारी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। जिस कारण वह अब तक चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी पुजारी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े

सिगरेट पीओगे तो मम्मी से बता देंगे… सुनते ही 15 साल के बच्चे ने गला दबाकर दोस्त को मार डाला

दूल्हे को दुल्हन नहीं मिली, तो गुस्से में आकर बिचौलिए और उसके साथी को गाड़ी से फेंका 

बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 25 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत

युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!