Surya Rashi Parivartan 2023: Surya gochar tomorrow rashifal zodaic change horoscope and lucky rashiyan – Astrology in Hindi

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

Surya Rashi Parivartan 2023 Rashifal : ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव व राशिफल के लिए ग्रह-नक्षत्र की गणना महत्वपूर्ण होती है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि पर जाता है तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव कल 15 मार्च 2023 को कुंभ से मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन कल सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा। चूंकि ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह भी माना गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों कैसा प्रभाव रहने वाला है। यहां दी रही 5 राशियोंं पर सूर्य गोचर का नाकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि : इस राशि के जातकों पर अगले एक महीने तक अच्छा असर नहीं देखने को मिलेगा। दामपत्य जीवन में कड़ुवाहट और घर में कलेश देखन को मिल सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।  सेहत का भी ध्यान रखना होगा। मानसिक अशांति देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि : सूर्य राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम परिणाम वाला रहेगा। व्यापार या कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और छोटी-मोटी बाधाओं को लेकर परेशान न हों। आने वाले एक महीने तक धनहानि की भी आशंका है। कुछ समय पर दिक्कतें दूर होंगी और सफलता दूर होगी।

कन्या राशि : जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की बहस से बचें और शांति बनाने की कोशिश करें। इस राशि के जातकों को इस महीने काफी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। विरोधी सक्रिय होंगे और आपको गिराने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते वक्त सावधान बरतें।

धनु राशि : सूर्य राशि परिवर्त 2023 से इस राशि जातकों पर भी मध्यम असर देखने को मिलेगा। किसी कार्य का परिणाम औसत दर्ज का होगा। घर में कई प्रकार की परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता जी के साथ संबंध बेहतर रखने की कोशिश करें। सीनियर लोगों से बहस न करें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि : सूर्य राशिपरिवर्तन का इस राशि पर नाकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। अपने स्वजनों से संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखना होगा। आने वाले समय में आर्थिक नुकसान भी देखने को मिल सकता है। यह समय फूंक-फूंककर कदम रखने का है।

 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!