मोदी जी मुझे भी गिरफ्तार करो,राहुल गाँधी।

मोदी जी मुझे भी गिरफ्तार करो,राहुल गाँधी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कोरोना वैक्सीन पर छिड़ा पोस्टर विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अब इस मामले में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर वह पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा है- मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? इसके साथ ही राहुल ने लिखा है- मुझे भी गिरफ्तार करो। राहुल ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि, ये पोस्टर चिपकाने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर हैंडल पर इस पोस्टर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ये पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने 25 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन पोस्टर्स में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव का जिक्र कर PM मोदी की आलोचना की गई थी। दिल्ली के कई हिस्सों में पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस को गुरुवार को इन पोस्टर्स की सूचना मिली थी।

किसके कहने पर पोस्टर लगे, जांच जारी
इस मामले में मिली शिकायतों के आधार पर IPC की धारा-188 (सरकारी अधिकारी की ओर से जारी आदेश या नियम का उल्लंघन) और दूसरी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई हैं। इनमें दिल्ली के कई जिलों में प्रॉपर्टी एक्ट के तहत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा-3 भी शामिल है। इसमें 5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर इस मामले में और शिकायतें मिलती हैं तो और भी FIR दर्ज हो सकती हैं। अभी यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि ये पोस्टर किसके कहने पर शहर भर में लगाए जा रहे थे। यह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरी दिल्ली में FIR और गिरफ्तारियां

  • पूर्वोत्तर दिल्ली में 3 FIR, 2 लोगों की गिरफ्तारी
  • पश्चिमी दिल्ली में 3 FIR, 5 लोग गिरफ्तार किए गए
  • बाहरी दिल्ली में 3 FIR, 3 लोग गिरफ्तार
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 4 FIR, 2 लोग अरेस्ट
  • सेंट्रल दिल्ली में 2 FIR, 4 लोग गिरफ्तार
  • रोहिणी में 2 FIR, साउथ दिल्ली में 2 FIR
  • पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में एक FIR, 4 गिरफ्तार
  • दक्षिण-पूर्व जिले की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में एक FIR
  • द्वारका में एक FIR, 2 लोग गिरफ्तार
  • उत्तरी दिल्ली में एक FIR, 1 गिरफ्तार
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक FIR, 2 अरेस्ट
  • शाहदरा में एक FIR

पोस्टर चिपकाने के बदले 500 रुपए मिले
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए एक शख्स का कहना है कि ये पोस्टर चिपकाने के लिए उसे 500 रुपए दिए गए थे। पुलिस ने घटना के CCTV फुटेज बरामद कर लिए हैं। इसमें शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े….

Leave a Reply

error: Content is protected !!