मुन्नी शर्मा महम्मदपुर एवं सलमा बीबी बसहिया की बनी उपमुखिया 

मुन्नी शर्मा महम्मदपुर एवं सलमा बीबी बसहिया की बनी उपमुखिया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया ,अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण( बिहार)

पानापुर(सारण)प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को महम्मदपुर एवं बसहिया पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी .

 

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी,सरपंच सुरेश राम ,बसहिया पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह ,सरपंच साधु राय सहित ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्राम कचहरी के पंचो को शपथ दिलाई .

 

बाद में पर्यवेक्षक जिला उपनिर्वाची पदाधिकारी रौशन अली की देखरेख में उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव हुआ .

 

महम्मदपुर पंचायत से उपमुखिया मुन्नी शर्मा जबकि बसहिया पंचायत से सलमा बीबी उपमुखिया निर्वाचित हुई .

 

वही उपसरपंच पद पर महम्मदपुर पंचायत में  छट्ठी कुमार पंडित जबकि बसहिया पंचायत में शिवकुमारी देवी निर्वाचित हुईं .

Leave a Reply

error: Content is protected !!