Headlines

दो लग्जरी गाड़ी से शराब का बड़ा खेप लेकर जा रहे धंधेबाज को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा दो गिरफ्तार एक फरार

दो लग्जरी गाड़ी से शराब का बड़ा खेप लेकर जा रहे धंधेबाज को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा
दो गिरफ्तार एक फरार
लगभग 300 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट, सीवान  (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को गुरुवार की रात शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से होकर गुजरने की सूचना मिली ।सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने शराब पकड़ने का कमान खुद संभाल ली ।टीम में एस आई अनिल कुमार सिंह , बीर चंद प्रकाश , पीएसआई छपित कुमार चौबे को शामिल कर महराजगंज थाना सीमा से देर रात्रि में नजरबंदी शुरू कर दी ।

 

थाना क्षेत्र के गाजियापुर तांडी मोड के समीप दो लक्जरी गाड़ी को रोकने का
प्रयास किया ।पुलिस को देख दोनों वाहन भागने लगे लेकिन पीछा कर पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। जप्त वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन एक भागने में सफल रहा ।

पकड़े गए वाहनों से लगभग 300 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।

जिसमें अफसर च्वाइस के फ्रूटी 30 कार्टून एवं रॉयल स्टेज का चार कार्टून शराब शामिल है । गिरफ्तार दो धंधेबाजों में दोनों बसंतपुर थाना क्षेत्र के बख्तौली निवासी शांतनु सिंह तथा रंजीत सिंह शामिल है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार धंधेबाज के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।

यह भी पढ़ें

समाधान शिविर में पहुंचे विधायक मंजीत सिंह, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कहां अटक गया मानसून और कैसे रुकी इसकी रफ्तार?

पंचायत विकास योजनाओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भाकपा माले, इनौस ने बिजली विभाग की लचर व्‍यवस्‍था और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च

सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन  

भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले  के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!