नरहन : कलश स्थापना के साथ शुरुआत हुई शारदीय नवरात्रि,भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

नरहन : कलश स्थापना के साथ शुरुआत हुई शारदीय नवरात्रि,भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई हैं और इस मौके पर समितियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में सिवान जिला के दक्षिणांचल में अवस्थित आदर्श ग्राम नरहन में भी कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा और डीजे के साथ जय माता दी के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

मां सरयू के तट पर बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन प्रारंभ किया। फिर नदी से जल लेकर पूरे गांव का परिक्रमा करते हुए शोभा यात्रा मध्य विद्यालय नरहन में बने पंडाल में कलश स्थापना के साथ संपन्न हुआ।

शोभा यात्रा को भव्य बनाने में समिति के सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम में 4 नाटक खेले जाएंगे। जिसमे भक्ति, सामाजिक एवं भोजपुरी नाटक शामिल रहेगा। समिति के सचिव मुन्ना सिंह कॉमेडी ने बताया कि भव्य और विशाल जुलुस 28 अक्तूबर यानी शरद पूर्णिमा को निकलेगा जिसकी तैयारी शुरू हैं। समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार जुलुस को लेकर तैयारी एक महीने पहले से चल रही हैं। इस बार जुलाई ऐतिहासिक होना हैं।


उक्त अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मनउवर आलम, उप कोषाध्यक्ष राजा राम सिंह, उप सचिव गोल्डू सिंह, संयोजक नवीन सिंह तोमर, उप संयोजक आदित्य प्रताप सिंह (सेतु), व्यवस्थापक राजीव रंजन सिंह (राजू), निर्देशक – शमसूदीन अंसारी, उप निर्देशक – राकेश सिंह शिक्षक, संरक्षक – कृष्ण सिंह एवं विक्रांत सिंह, पूजन सामग्री व्यवस्थापक – मनोज कुमार सिंह (मुन्ना), सलाहकार – डॉ. हरदेश्वर सिंह, प्रवक्ता – राणा प्रताप सिंह इत्यादि सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, बाजरों में बढ़ी भीड़

एयरफोर्स के रिटायर्ड कमांडर के साथ साइबर ठगी

Israel-Hamas war:ओवैसी ने क्यों दिया फलिस्तीन का साथ?

मनाया गया ‘मिसाइल मैन’ का 92वां जन्मदिन

IND vs PAK: टीम इंडिया के नाम 8-0 का रिकॉर्ड, इस बार 7 विकेट से रौंदा

फिरोजाबाद में मिशन शक्ति के विशेष अभियान शक्ति दीदी अभियान काे हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

Leave a Reply

error: Content is protected !!