एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे. मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे. भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है. राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए जब वह नामांकन दाखिल करने के लिए संसद पहुंचीं तो उनके साथ सत्तारूढ़ भाजपा तथा एनडीए के कई नेता उनके आवेदन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने. राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा.

तो देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

एनडीए नेताओं के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी और बीजू जनता दल के नेता सस्मित पात्रा भी मूर्मू के नामांकन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और जद (यू) के राजीव रंजन सिंह पहले ही संसद पहुंच चुके थे. नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया. राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए. चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी.

यहां समझें पूरा गणित

5,26,420 राजग के कुल मत

5,39,420 जीत के लिए जरूरी

-बीजद के पास हैं 31,000 मत राजग के साथ आने पर कुल मत होंगे 5,57,420 (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)

-अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे उनके साथ

-मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन करेगा मुर्मू का समर्थन, 46 विधायक हैं एमडीए में

-जदयू के सात और रालोजपा के चार सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

 द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली पहुंचते ही मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है. जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है.

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहेंगे. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद प्रस्तावक भी बनेंगे. इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा, तिलेश्वर कामति, डॉ आलोक सुमन, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी,संतोष कुशवाहा और दुलालचंद गोस्वामी के नाम हैं. श्री सिंह ने इसकी जानकारी दी.

पशुपति पारस समेत रालोजपा के चार सांसद भी प्रस्तावक

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय पशुपति कुमार पारस सहित उनकी पार्टी के चार सांसद राष्ट्रपति पद को लेकर घोषित एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. इनमें पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर और चंदन सिंह भी शामिल हैं. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने दी. प्रस्तावक बनने के बाद श्री पारस ने सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा.

Leave a Reply

error: Content is protected !!