बिहार में एनडीए की जीत सचमुच एक ऐतिहासिक जीत है : सांसद रूढ़ी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार में एनडीए की जीत सचमुच एक ऐतिहासिक जीत है . नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों का अच्छा गठबंधन था. युक्त बातें शनिवार को स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अमनौर के अपने आवासीय परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा . उन्होंने कहा कि यह मत जो गिरा है यह विश्वास का मत था. विश्वास नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार का था.
सारण की जनता ने फिर से एक बार नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के पक्ष में अपना मत किया है. पहले दस में तीन जीते थे इस बार बढ़ कर सात हुए हैं. उन्होंने कहा कि संगा समाज पूरे बिहार में 34 प्रत्याशी उतारे थे जिसमें 32 उम्मीदवार जीत कर आये. बिहार के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में संगा समाज के लोग जीते हैं. एनडीए के साथ उनका पूरा समर्थन दिखा.
इसके लिए मैं पूरे बिहार के संगा समाज को बधाई देता हूं. साथ साथ ब्रम्हर्षि समाज, ब्राह्मण समाज कायस्थ समाज के लोगों ने 70 सीटों के आसपास अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. श्री रूडी ने कहा कि बिहार के फॉरवर्ड समाज गरीबों के पीठ पर दोस्त, साथी व रक्षक के रूप में उभरकर आया है.
यह बहुत बड़ा संवाद इस बार गया है. जो कमजोर माने जाते थे. पिछड़े, अतिपिछड़े माने जाते थे दलित माने जाते थे उनके बड़े दोस्त के रूप में स्वर्ण समाज काम किया है. स्वर्ण समाज के लोग गरीबों का दुश्मन, शोषक कहकर राजद ने पैठ बनाया था. वह इस बार सब टूट गया. तमाम समाज के लोगों ने मिलकर एनडीए को वोट किया है. जीत से समाजिक समीकरण का ही नहीं बल्कि विश्वास और विकास का है.
उन्होंने कहा कि बिहार की सर्वांगीक अध्याय की शुरुआत नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से हो गई है. इस मौके पर मुख्य रूप से छपरा विधानसभा से निर्वाचित विधायक छोटी कुमारी सहित अन्य एनडीए के नेता व कार्यकर्ता शमिल रहे.
यह भी पढ़े
नवजातों की जीवन-रेखा मजबूत करने की मुहिम: 15–21 नवंबर तक चलेगा न्यूबॉर्न वीक अभियान
बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू 85 सीट पर तीर चला लालटेन को बुझा दिया
बिहार विधानसभ चुनाव में 89 सीटों पर भाजपा ने कमला खिलाया
सीवान जिले के आठ विधानसभा सीट पर एनडीए ने सात पर जमाया कब्जा देखे किस प्रत्याशी को कितना मत मिला
