मशरक की खबरें ः   देश की एकता के लिए मशरक थाना पुलिस ने लगाई दौड़

मशरक की खबरें ः   देश की एकता के लिए मशरक थाना पुलिस ने लगाई दौड़

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के मशरक थाना पुलिस में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटी दौड़़ लगाकर एकता का संदेश दिया।रन फॉर यूनिटी के तहत थाना परिसर के मुख्य गेट से सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ चैनपुर घोघाड़ी नदी तक दौड़ लगाई और फिर वापस दौड़ते हुए थाना परिसर आया गया। साथ ही सभी ने थाना परिसर में झाड़ू लेकर साफ सफाई का अभियान चलाया। वही राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए शपथ लेकर संकल्प लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1947 में देश की आजादी के साथ ही प्रशासनिक ढांचा एकता में बांधना बड़ी चुनौती थी। 562 रियासतों को बिना सैन्य ताकत के अपने विवेक के बल पर एकता के सूत्र में बांधने वाले, बारडोली सत्याग्रह में सरदार की उपाधि पाने वाले पटेल से हमें सीख लेनी चाहिए। जिससे हम आगे बढ़ने को प्रेरित हो। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव, राजेश कुमार रंजन,दारोगा प्रमोद कुमार, उमा शंकर राम जमादार अजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, बृजनंदन प्रसाद,हरिनंदन गोस्वामी,डीएन राम समेत पुलिस बल के जवान आदि मौजूद थे।

 

 

मकान का सेंट्रिग खोलने के दौरान उच्च क्षमता तार से बिजली का लगा करेंट,दो घायल सदर छपरा रेफर

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में रविवार को निर्माण हो रहे मकान का सेंट्रिग खोलने के दौरान बगल से गुजर रहे उच्च क्षमता के विधुत तार के सम्पर्क में आने पर दो मजदूर बुरी तरह झुलस गये। दोनों मजदूर को इलाज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल दोनों मशरक थाना क्षेत्र के सेरुकहा गांव निवासी स्व चन्द्रमा राय का 35 वर्षीय पुत्र अनिल यादव और खैरनपुर गांव निवासी तपेश्वर महंतों का 30 वर्षीय पुत्र तिलक कुमार हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बेन छपरा गांव में मकान के दूसरे तल्ले का छत निर्माण के बाद सेंट्रिग खोला जा रहा कि मजदूर का बिजली के तार से सम्पर्क हो गया और दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हैं।

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मशरक थाना में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)


मशरक थाना परिसर में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने कर्तव्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हुए शपथ ली।इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एकता दिवस पर सबको इसके लिए शपथ दिलायी गई है कि हम जनता के साथ मिलकर व्यवहारिक तरीके से उनकी समस्या को सुनकर निदान करा सके। वही हर लोगों की ससमय रक्षा करेंगे। शपथ लेने वालों में अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव, राजेश कुमार रंजन,दारोगा प्रमोद कुमार, उमाशंकर राम,प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी, अंजली प्रकाश,मुरारी कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह, बृजनंदन प्रसाद,हरिनंदन गोस्वामी,डीएन राम समेत पुलिस जवान उपस्थित रहे।

 

 

इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने किया याद

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी का शहादत दिवस प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ब्रमदेव दास राजेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, लालबाबू सिंह, जनक पटेल, चंद्रकेतु सिंह समेत आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर सभी ने स्वर्गीय श्रीमती गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वही जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि श्रीमति इंदिरा गांधी के कुशल कार्य झमता के बदौलत पाकिस्तान का न केवल इतिहास बदला बल्कि भूगोल भी बदल गया।आज इंदिरा गांधी के बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है और उनके श द्वारा किए गए देश हित के कार्यो के बदौलत आज देश शक्तिशाली देशों के श्रेणी में शामिल है। वही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो दुर्गा का स्वरूप थी जिन्होंने अपने शरीर का एक एक कतरा देश के नाम पर न्योछावर कर दिया।

यह भी पढ़ेे

भारत-इज़रायल के मध्य आदान-प्रदान की गई विभिन्न प्रौद्योगिकियाँ.

G20 देशों में जलवायु परिदृश्य एवं G20 जलवायु जोखिम एटलस का महत्त्व.

कट्टरता की समस्या और संभव समाधानों के संबंध में चर्चा आवश्यक है.

.कट्टरता की समस्या और संभव समाधानों के संबंध में चर्चा आवश्यक है.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!