सीएम का चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा, जनता बदलेगी सरकार : अशोक अरोड़ा 

सीएम का चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा, जनता बदलेगी सरकार : अशोक अरोड़ा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र,

23 मार्च से थानेसर हल्के में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता करेंगे चुनावी अभियान का श्री गणेश।
अरोड़ा ने बैठक आयोजित करके कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटीयां।

कुरुक्षेत्र 20 मार्च : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर भाजपा ने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, लगातार अपराध बढ़े और पेपर लीक हुए जिससे जनता में भारी रोष है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया गया। लेकिन चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा, जनता इस सरकार को ही बदल देगी। अरोड़ा ने कहा कुरूक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे।
ऐतिहासिक दिन 23 मार्च से शुरू होगा थानेसर हल्के में गुप्ता का चुनावी अभियान।
अशोक अरोड़ा ने बताया कि 23 मार्च एक ऐतिहासिक एवं पवित्र शहीदी दिवस है, इस दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश के लिए अपना बलिदान दिया था और इसी पवित्र दिन से थानेसर हल्के में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के चुनावी अभियान का श्री गणेश होगा। 23 मार्च को डॉ. सुशील गुप्ता थानेसर हलके के गांव खेड़ी मारकंडा, माझाड़ा प्रतापगढ़, कसेरला, सिरसाला, रतनडेरा और हरियापुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए आज की बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के डॉ.सुशील गुप्ता के चुनावी प्रचार प्रसार में जी जान से जुड़ जाए और हालात यह है कि भाजपा को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के मुकाबले उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है।भाजपा बुरी तरह पिछड़ चुकी है। उन्होंने कहां की कार्यकर्ता मेहनत में कोई कसर न छोड़ें और आपसी तालमेल से चुनावी प्रचार करें।

बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हासिल करेंगे। चुनाव के बीच मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर भाजपा ने तो पहले ही हार स्वीकार कर ली है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदेश से सुपड़ा साफ होगा और विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा की बुरी तरह हार होगी और भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
केवल 2 महीने के मंत्री हैं सुभाष सुधा : अशोक अरोड़ा।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में स्थानीय विधायक सुभाष सुधा को राज्य मंत्री बनने पर बधाई देते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि सुभाष सुधा केवल दो महीने के लिए मंत्री है और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।

यह भी पढ़े

होलिका दहन में गर्भवती महिलाओं और नवविवाहितों को जाना मनाही है!

अदला बदली सह पुस्तक संग्रह कार्यक्रम का शुभारम्भ

रंगों का त्योहार होली का सभी को इंतजार क्यों रहता है?

जमीनी विवाद में महिला पर कुदाल से किया हमला, घायल

जयराम कन्या महाविद्यालय में एलुमनाई मीट का हुआ आयोजन 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!