Headlines

PM मोदी ने पटना रोड शो के बाद गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

PM मोदी ने पटना रोड शो के बाद गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 

बिहार की राजधानी पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल और भव्य रोड शो किया, जो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन तक पहुंचा. यह रोड शो करीब 3 किलोमीटर लंबा रहा, इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने अपने अपने घरों के छत से फूल बरसा रहे थे और महिलाएं आरती उतार रही थी. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए थे. रोड शो का उद्देश्य पटना की 14 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को सीधा प्रभावित करना हैं. PM मोदी फूलों से सजी गाड़ी पर सवार होकर जनता से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे.

भव्य स्वागत और सांस्कृतिक झलक

पटना के 6 विधानसभा पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी के उम्मीदवार एक-एक कर उनके साथ गाड़ी पर सवार हैं. PM मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह 10 वेलकम पॉइंट बनाया गया है.

Pm Modi News
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए जुटी भीड़

CM नीतीश कुमार इस रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद नहीं

CM नीतीश कुमार इस रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद नहीं रहें. गाड़ी में PM मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और दिलीप जयसवाल मौजूद थे. वहीं CM नीतीश कुमार आगामी चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं और इस वक्त वो पटना में मौजूद नहीं हैं.

रोड शो के बाद गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

रोड शो पूरा होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. वहां PM मोदी मत्था टेका. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा भी करेंगे. यह रोड शो आगामी चरणों के चुनाव से पहले पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में NDA के लिए माहौल बनाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. बतादें कि पीएम मोदी इसके अलावा आरा और नवादा में चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया.

 

  • Beta

Beta feature

  • Beta

Beta feature

Leave a Reply

error: Content is protected !!