कांग्रेस को PM मोदी ने खूब सुनाई खरी-खरी,क्यों?

कांग्रेस को PM मोदी ने खूब सुनाई खरी-खरी,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस को खूब खरी-खरी सुनाई। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर परोक्ष हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक मार्गदर्शक (सैम पित्रोदा) अमेरिका में बैठे हुए हैं, जो पिछले चुनाव में ‘हुआ तो हुआ’ के लिए फेमस हो गए थे और वह कांग्रेस परिवार के बहुत करीबी हैं।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के करीबी ने अभी-अभी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को छोटा करने का भरपूर प्रयास किया है।

दरअसल, सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक राजनीतिक कार्यकर्ता सुधींद्र कुलकर्णी के एक लेख को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान के निर्माण में बाबा साहेब से ज्यादा योगदान दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

अंग्रेजों से प्रभावित थी कांग्रेस’

पीएम मोदी इसी वाकये का उल्लेख कर कांग्रेस पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर अंग्रेजों से प्रभावित होने का भी आरोप लगाते हुए कई सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि अंग्रेजों से कौन प्रेरित था? आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया? अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता आपने क्यों नहीं बदली? उन्होंने कहा, अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो अंग्रेजों के जमाने के सैकड़ों कानून क्यों चलते रहे? अगर आप प्रभावित नहीं थे तो लाल बत्ती संस्कृति क्यों चलती रही?

पीएम मोदी ने पढ़ी कविता

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा,

मोदी की गारंटी का दौर है।

नए भारत की भोर,

आउट ऑफ वारंटी चल रहीं दुकानें,

खोजें अपनी ठौर।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। उन्होंने कहा कि जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि ये देखकर हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।

पीएम ने कांग्रेस नेता के बयानों का किया जिक्र

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। जिस कांग्रेस ने कई बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था। जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी। उस कांग्रेस ने अब देश को तोड़ने का नैरेटिव गढ़ना शुरू कर दिया है। अब वो देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एससी/एसटी और ओबीसी को बड़ी भागीदारी देने में कांग्रेस और साथियों को हमेशा परेशानी रही है। बाबा साहब के विचारों खत्म करने में कोई कसर इन्होंने नहीं छोड़ी। उनको भारत रत्न भी देने की तैयारी नहीं थी, वो भी जब भाजपा के समर्थन से दूसरी सरकार बनी तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!