Headlines

सीवान सांसद और बड़हरिया विधायक से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

सीवान सांसद और बड़हरिया विधायक से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,सीवान (बिहार)

3 दिसम्बर को अज्ञात नंबर से सीवान सांसद विजयालक्ष्मी और बड़हरिया विधायक इंद्रदेव पटेल को फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले को सीवान पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से ब्रजेश यादव,पिता संजय यादव,ग्राम भूसी टोला पतार,थाना रघुनाथपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है।ब्रजेश यादव पर स्थानीय थाना में मारपीट का मामला दर्ज है।

सीवान पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान, कॉल डिटेल विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर चेन्नई में मजदूरी करने वाला ब्रजेश यादव को एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है.इसकी जानकारी सीवान पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वार जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली।

यह भी पढ़े

पटना में पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से कुख्यात अपराधी राकेश घायल

बिहार में जदयू नेता की बेरहमी से हत्या, रात में सोते समय अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

बगौरा के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण

दीपावली यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

दाखिल–खारिज और परिमार्जन में हुई देरी तो निपटेंगे अधिकारी!

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!