सैनिक की पत्नी से होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, आपबीती सुन  पति के होश उड़े

सैनिक की पत्नी से होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, आपबीती सुन  पति के होश उड़े

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के एक सैनिक की पत्नी से मेरठ में दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि बेगमपुल के होटल में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। अब वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने सोमवार रात लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बिनौली की महिला गांव के युवक के साथ लालकुर्ती पैठ में खरीदारी करने आई थी। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर बेगमपुल स्थित होटल में ले गया। जहां युवक ने महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया।

महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। देर रात महिला अपने पति और सास के साथ लालकुर्ती थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। देर रात पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। बताया गया है कि पुलिस की एक टीम बागपत के लिए भी आरोपी की तलाश में रवाना हो गई।

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी
देर रात लालकुर्ती पुलिस होटल में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि होटल के रजिस्टर में युवक की एंट्री है। लेकिन दोनों की आईडी नहीं लगी है।

उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर उसके 161 के बयान लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े

जबरन धर्मांतरण कराने के लिए युवती को घर से उठा कर किया दुष्‍कर्म

पहली बार चिराग पासवान ने BJP पर निशाना साधा,क्यों?

श्मशान गृह में दो सगी बहनों से रेप, आरोपी सेना के दो जवान गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!