20 को जिले के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर

20 को जिले के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
र्बौद्धिक संवाद सकारात्मक राजनीति के लिए अनिवार्य. डा शहनवाज

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

20 जुलाई को सिवान फिर आ रहे हैं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर। वे जिले के बुद्धिजीवियों के संग संवाद करेंगे। उनके इस संवाद का मुख्य उद्देश्य सामाजिक चेतना को जागृत करना हैं। एक बौद्धिक विमर्श के माध्यम से ही समाज की चुनौतियों का सामना और समाधान के प्रयास पर मंथन किया जा सकता है। बौद्धिक संवाद सकारात्मक राजनीति के लिए अनिवार्य तथ्य है। जन सुराज सही सोच, सही लोग , सामूहिक प्रयास की अवधारणा के माध्यम से बिहार को बदलने का प्रयास कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, पलायन पर रोक के माध्यम से ही बिहार में बदलाव को संभव बनाया जा सकता है। बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में पूरे बिहार में घूम घूम कर प्रशांत किशोर लोगों को यहीं बता रहे हैं कि आप अपने बच्चों के सुखद भविष्य के बारे में सोचें। ये बातें शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जन सुराज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद् के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर शाहनवाज आलम ने कही। प्रेसवार्ता के दौरान जनसुराज के सिवान के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता डा कृष्ण कुमार सिंह, अधिवक्ता गणेश राम, अनिल मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

जनसुराज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर शाहनवाज आलम ने कहा कि आज बिहार में अपराध चरम पर है। हमारे युवा कौशल से युक्त होने पर भी दूसरे राज्यों में रोजगार की खोज में जाते हैं। शराबबंदी का फायदा उठाकर भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। प्रशासनिक अधिकारी तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। जनता से जुड़े गंभीर मसलों पर उदासीनता बरती जा रही है। ऐसे में समाज के बुद्धिजीवी और प्रबुद्धजन मौन रहते हैं तो यह एक दुखद तथ्य होगा। आज की राजनीति में यदि प्रबुद्धजनों की बातों और सुझावों को शामिल किया जाता है तो बेहद सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इसी क्रम में 20 जुलाई, 2025 को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सिवान के प्रबुद्धजनों के साथ होटल रॉयल पार्क में संध्या सात बजे एक संवाद कायम करेंगे। जनसुराज के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने जिले के प्रबुद्धजनों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लें। इसमें बिहार की समस्याओं, चुनौतियों, अवसरों पर एक बौद्धिक विचार विमर्श किया जाएगा।

जनसुराज के जिला मुख्य प्रवक्ताडा कृष्णकुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। आम जनता बिहार के विकास के संदर्भ में मसलों पर तार्किक विचार विमर्श करें, जाति, धर्म की संकीर्णता को दूर करें और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की चिंता करे। जनसुराज के नेता अनिल मणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, रोजगार के मसलों पर आम जनता को संजीदगी दिखानी चाहिए। एडवोकेट गणेश राम ने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन भी समाज के गंभीर चुनौतियों पर अपने विचारों को रखे। ताकि समाज में सकारात्मक राजनीति को एक नया आयाम मिले, जो जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी प्राथमिकता भी है।

यह भी पढ़े

बंगाल को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

सीवान की खबरें : मेंहदार मंदिर में शुक्रवार को उमड़ी भीड़

बलरामपुर का खूंखार क्रिमिनल बिहार से गिरफ्तार, लूटकांड में तीन साल से था फरार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर अवैध कारतूस की सप्लाई, पूर्णिया का गन हाउस संचालक गिरफ्तार

प्रशांत किशोर की भोजपुर के कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

नीतीश कैबिनेट ने 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को दी मंजूरी

क्या पेट्रोल-डीजल कीमतों में होगी भारी कटौती होगी?

चीन, रूस और भारत के त्रिकोणीय गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!