श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा

श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित पर नवनिर्मित शिवमंदिर में शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञस्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी और मठाधीश रजनीश्वर दास महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में 51 सौ महिलाएं व कन्याएं शामिल हुईं।

यज्ञस्थल से शोभायात्रा बड़हरिया के ऐतिहासिक यमुनागढ़ जलाशय के पास पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पं अजयेश्वरानंद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा पाठ के साथ जलभरी करायी। वहां से कलशयात्रा थाना चौक बड़हरिया, जामो चौक, सीवान रोड होते हुए कोइरीगांवा में भ्रमण करती हुई करबला बाजार होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची।

यज्ञाचार्य पंडित अजयेश्वरानंद मिश्र ने कलश स्थापना के साथ विधिवत रुप से महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि महायज्ञ में प्रवचन करने के लिए त्यागी बाबा सहित अन्य संत महात्मा पहुंच रहे हैं। इस मौके मुख्य यज्ञमान रमेश वर्मा, रामनारायण चौरसिया, गुरुचरण प्रसाद, मोहन कुमार, सुशील

वर्मा, रामनारायण प्रसाद, जीतेंद्र कुशवाहा, सुदामा सोनी और संतोष सोनी उपस्थित थे।वहीं कलश यात्रा में डॉ अनिल गिरि, भारद्वाज कुशवाहा, विद्याभूषण वर्मा, विनोद कुमार साह, मनोज कुशवाहा, रीतेश कुशवाहा, बाबूलाल प्रसाद,मनोज सर, प्रदीप यादव,संजय गिरि, वेदप्रकाश, रंजन सिंह, श्याम कुमार सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़े

श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा

वर्ष प्रतिपदा कालगणना के आधार पर मनाई जाती है

Leave a Reply

error: Content is protected !!