श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह को लेकर बलिया से सारण पहुंचे पूजा समिति सदस्य, सेंगर कुल के परिवारों को दिया आमंत्रण
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा/मांझी (सारण)।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित नागपुर गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह को लेकर पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शुक्रवार को बिहार के सारण जिले के एकमा और मांझी प्रखंड के नचाप, भुईली, बंगरा आदि विभिन्न गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेंगर कुल के राजपूत परिवारों को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह भव्य आयोजन शुक्ल ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, दिन सोमवार, 29 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। पूजा का समय प्रातः 6:30 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम का आयोजन श्री नाथ जी मठ, नागपुर (पूजा स्थल, ग्रामसभा-नागपुर), रसड़ा-बलिया में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। सेंगर कुल के राजपूत समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। आयोजक ने बताया की इस पूजा के दौरान होने वाले यज्ञ मंडप की परिक्रमा में लाठी लेकर परिक्रमा करने की परिक्रमा प्राचीन रही है। इसलिए श्रद्धालुओं से लाठी लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचने के लिए आगह किया गया।
इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य अरविंद कुमार सिंह (मंटू), राजेश सिंह (भोला), वेद प्रकाश सिंह (रिंकू), भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, जय किशोर सिंह, के. के. सिंह सेंगर, विजय देशबंधु पांडेय, विभूति नारायण तिवारी, संजय कुमार तिवारी, अखिलेश सिंह, अप्पू सिंह, मनीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
सीवान डीएम ने द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के तहत नौ मामलों की किया सुनवाई
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, नहीं मिला दो तिहाई बहुमत
बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी,क्यों?
बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू
मंडल कारा सीवान में प्रातः काल 4:00 बजे हुई छापामारी
