Raghunathpur: जीविका महिला ग्राम संगठन ने मनाया पारिवारिक विविधिता आहार दिवस

Raghunathpur: जीविका महिला ग्राम संगठन ने मनाया पारिवारिक विविधिता आहार दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)


सीवान जिले के रघुनाथपुर   प्रखंड के नरहन गांव में ‘सहेली जीविका’ महिला ग्राम संगठन ने गुरुवार को पारिवारिक विविधता आहार दिवस (एफ डी ङी सी) मनाया।

इस दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में नौ महिलाओं ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान लालसा देवी, द्वितीय मुन्नी देवी व कृष्णावती देवी को तृतीय स्थान पाने पर उपहार व फल देकर सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन की इंद्रावती देवी, कोषाध्यक्ष देवान्ति देवी व सरिता देवी ने पुरस्कृत किया।

बैठक में एच एन एस एमआरपी गोपीनाथ सोनी ने पारिवारिक विविधता आहार पर चर्चा की व बताया कि गर्भवती व धात्री महिलाओं को अपने भोजन में कौन से आहार कितनी मात्रा में शामिल करना है। साथ ही चमकी बुखार को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर सीएन आरपी प्रियंका देवी, सीएन प्रियंका कुमारी सिंह एवं अन्य महिला ग्राम संगठन की ललिता देवी, देवान्ति देवी, नेहा देवी, जानकी देवी, मीना देवी सहित अन्य महिलाये मौजूद थी।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर बाजार का सुप्रसिद्ध शिवमन्दिर तलाब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण खो रहा है अपना अस्तित्व

ज्ञान और लेखन कौशल के शाश्वत हस्ताक्षर थे श्यामदेव नारायण पाण्डेय: राजेश पाण्डेय

सब इंस्पेक्टर मधुसूदन ने काली कमाई के जरिए एक करोड़ में 8 प्लॉट खरीदे

मशरक में अलग-अलग गांवों में सड़क दुघर्टना में दो घायल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!