Headlines

रघुनाथपुर : रघुनाथपुर हाईस्कूल के प्रिंसिपल ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

रघुनाथपुर : रघुनाथपुर हाईस्कूल के प्रिंसिपल ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

अब कहलाएंगे डॉ• दामोदर चारी मिश्रा,बड़े भाई है भोपाल के पुलिस कमिश्नर

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर  प्रखंड मुख्‍यालय  निवासी एवं   रघुनाथपुर हाईस्कूल के प्रिंसिपल दामोदर चारी मिश्रा ने जयप्रकाश यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय में शोधकार्य पूर्ण कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त  किया है। डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर जानने वालों ने खुशी व्यक्त की है।

दामोदर चारी मिश्रा का जन्म रघुनाथपुर बाजार गांव के एक शिक्षक माता पिता के घर द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ।  बहुमुखी प्रतिभा के धनी और शैक्षणिक योग्यता वाले कुशल,व्यावहारिक,सामाजिक व्यक्ति के रूप में  डॉक्टर दामोदर चारी मिश्रा जाने जाते है । इनके बड़े भाई सीनियर आईपीएस  है । वे  इंदौर (मध्यप्रदेश) के पहले पुलिस कमिश्नर और भोपाल के वर्तमान पुलिस कमिश्नर हैं । इनकी दो बहने असिस्टेंट प्रोफेसर है।

दामोदर चारी मिश्र अब डाॅक्टर दामोदर चारी मिश्र हो गए है।ये विशेष उपलब्धि उन्‍हें जयप्रकाश विश्वविद्यालय से इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर रितेश्वरनाथ तिवारी के निर्देशन में शोधकार्य पूर्ण  करने पर प्राप्त  हुआ है।

यह भी पढ़े

सीवान नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का डीएम ने लिया जायजा

गोपालगंज : गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अब सप्ताह में पाँच दिन चलेगी, रेलवे मंत्रालय ने दी जानकारी

मणिपुर को सशक्त राज्य बनाएं- राष्ट्रपति 

शोभेपुर में 70 लाख की बड़ी चोरी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के घर से जेवर-नगदी पार

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, लालू यादव की प्रॉपर्टी सीज कर स्कूल खोलेगी नीतीश सरकार  

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!