एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामेश्वर प्रसाद
उपाध्यक्ष की जो जिम्मेवारी विभूति नारायण शर्मा को मिली
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की आमसभा रविवार को ब्रज किशोर गार्डन स्कूल मे सम्पन्न हुई जिसमे जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. जिसमें भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के पद पर रामेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष के पद पर विभूति नारायण शर्मा जिला सचिव राजकुमार मिश्रा जिला उप सचिव विश्व मोहन सिंह जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी करण सिंह को दी गई. जबकि कार्यकारिणी में बैजनाथ सिंह परशुराम प्रसाद गुप्ता अरविंद कुमार उमेश जी राज किशोर राम तेज नारायण सिंह को जगह दी गई है.
चुनाव संपन्न कराने हेतु मुजफ्फरपुर अंचल अध्यक्ष अजय कुमार उप महासचिव नीलमणि सिंह पटना मंडल के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह महासचिव हरेंद्र प्रसाद देखरेख में जिला कमेटी का गठन किया गया।
इसके पूर्व सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया सचिव रामेश्वर प्रसाद ने सदस्यों का पेंशनर की समस्याओं जिक्र किया मंच का संचालन विभूति नारायण शर्मा ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़े
बवंडर में 30 सेकंड में ही पानी में समा गया क्रूज
चाकूबाजी की घटना के मामले में तीन लोगों को नामजद तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
नवादा जिला में NEET-UG परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न
