डीबी में बंधक बनाकर 50 हजार नगद समेत चार लाख की डकैती

डीबी में बंधक बनाकर 50 हजार नगद समेत चार लाख की डकैती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

डकैती की घटना के बाद लोगों में दहशत

श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के एम एच नगर थाना के डीबी निवासी रमाकांत पांडेय के घर बीती रात सशस्त्र डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बना कर 50 हजार नगद समेत चार लाख के गहने लूट लिया। उसके बाद असानी से भाग गये। डकैत घर के पीछे से बांस के सहारे छत पर चढ़ कर नीचे आंगन उतर कर तीन कमरे में सो रहे महिलाओं के बाहर से कुंडी लगा दिया।

शेष तीन कमरे का ताला तोड़ कर बक्सा, पेटी और अटैची तोड़ कर 50 हजार नगद सहित चार-पांच के गहने लेकर भाग गये। डकैत करीब 11.30 बजे घर में प्रवेश किया। करीब एक घंटा तक घर में लूटपाट किया। जब घर के महिलाओं को एहसास हुआ कि घर में डकैत घुस गये है। घर की महिलाएं एक दूसरे से फोन पर सूचना देनी चाही। लेकिन किसी का फोन नहीं लग रहा था।

जब लोग घर के अंदर से हो हल्ला करने लगे। उसके बाद डकैत भाग गये। घर के बरामदे में सो रहे पुरुष सदस्यों को आवाज लगाकर कमरे की कुंडी खुलवायी। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गये। डकैतों के जाने के बाद फोन लगने लगा।

गृह स्वामी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस घटना स्थल पहुंच कर डकैती की घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि डकैत एक फोल्डिंग खटिया भी अपने साथ लेते गये। वही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है  शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े

सीवान में स्कूल लेट से पहुंची शिक्षिका, नाराज जनता ने गेट में लगा दिया ताला.

 भगवानपुर हाट की खबरें :  शिलान्यास के तीन वर्ष पूर्व  बाद भी नहीं बन सका हुलेसरा गांव की सड़क

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बहरौली मुखिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ की बैठक

सीएसपी कर्मी से दिन दहाड़े अपराधियो ने गोली मारकर दो लाख तीस हजार रुपया लुटा

मुखिया संघ के आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा

Leave a Reply

error: Content is protected !!