Headlines

सारण पुलिस ने तीन दिन के अंदर किया  दो हाफ इनकाउंटर,  अब छपरा में अपराधियों की खैर नहीं

सारण पुलिस ने तीन दिन के अंदर किया  दो हाफ इनकाउंटर,  अब छपरा में अपराधियों की खैर नहीं

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है. घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दियारा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस और अपराधी दोनों तरफ से कई राउंड गोलिया चली हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया है. जबकि दूसरे अपराधी के द्वारा सरेंडर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. समाचार प्रेषण तक उनके नाम और पता का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है. उनसे गहन पूछताछ जारी है. वहीं बुरी लगने से जख्मी एक अपराधी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने पहुंच कर उससे पूछताछ की है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है.

 

 

दोनों शराब माफिया नदी के रास्ते बोट से ला रहे थे शराब

सूत्रों के अनुसार दोनों शराब माफिया बतलाये जा रहे हैं और यह मुठभेड़ मांझी थाना अंतर्गत रामघाट और रिविलगंज क्षेत्र घाट के मध्य इलाके में हुई है. इस विषय पर पूछे जाने पर सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा हलचल न्यूज़ को बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मांझी के रास्ते यूपी से जल मार्ग के रास्ते बोट से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. इस सूचना के बाद उनके द्वारा मांझी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को तत्काल टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद मांझी थाना अध्यक्ष के द्वारा टीम बनाकर नाव से नदी में रेड किया गया.

नदी में पुलिस को देख अपराधी करने लगे फायरिंग, दो गिरफ्तार

नदी में पुलिस को देखकर शराब माफिया ने नव को से ही फायर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी शुरू कर दी. उस दौरान वह लोग अपनी बोट लेकर भागे और रामघाट से पूरब रिविलगंज की तरफ नदी किनारे अपनी बोट लगाकर भागने लगे. इस बीच पुलिस ने द्वारा चलाई गई गोली एक अपराधी के पैर में लग गई. जिसके बाद दूसरे अपराधी ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

भारी मात्रा में शराब के साथ दो कट्टा, चार गोली व दो खोखा बरामद

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया है. फिलहाल पूछताछ जारी है. वहीं, जब्त शराब को थाना लाये जाने की प्रक्रिया जारी है. जांच के बाद पता चलेगा कि शराब की मात्रा और उसकी बाजार कीमत कितनी है

यह भी पढ़े

ठंड शुरू होते ही मवेशी चोरो का आतंक शुरू, दरवाजे से भैंस चोरी

मशरक की खबरें :   राम जानकी पथ पर हुई सड़क दुघर्टना में हलुआई की मौत

चुन्नू ठाकुर से लेकर रणंजय ओंकार तक… बिहार में 400 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट तैयार, ‘काली कमाई’ होगी जब्त

16 दिसंबर से सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, खरमास की होगी शुरुआत। शुभ कार्यों पर विराम।

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को गोली मार कर दी हत्‍या

Leave a Reply

error: Content is protected !!