भदाय गोली कांड का दूसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार

 

भदाय गोली कांड का दूसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भदायं गांव स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के पास 12 फरवरी को हुए गोली कांड का मुख्य अभियुक्त तौफीक आलम को बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। और दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी थी।

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर गोली कांड के ठीक नौवें दिन मंगलवार को कांड का दूसरा अभियुक्त को थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा एवं अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने बड़हरिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी शमीम खान का पुत्र अरमान खान बताया जाता है।

गिरफ्तार अरमान खान से पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को जेल भेजा जाएगा। बताते चलें कि गोली कांड में घायल रविंद्र कुमार राम के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार राम ने तौफीक आलम एवं एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्रकार घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!