Headlines

 सिसवन की खबरें :  महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल जप्त, कारोबारी फरार

सिसवन की खबरें :  महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल जप्त, कारोबारी फरार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के कचनार गांव से 90 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। हालांकि, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

महिला ने लगाई न्याय की गुहार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गाँव निवासी मंजू देवी ने अपने पड़ोसियों पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिसवन थाने में लिखित आवेदन दिया है। लिखित आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पड़ोसी उनके साथ गाली गलौज करते हैं तथा मारपीट करते हैं। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

बाइक के धक्का से महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला चांदपुर गांव निवासी योगेश पांडेय की पत्नी पिंकी देवी है। वह सड़क पार कर रही थी तभी बाइक सवार ने धक्का मार दिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

आपसी विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी राजू प्रसाद की पत्नी आरती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

टेंपो के धक्के से  दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट ब्रह्मस्थान के पास टेंपो के धक्का लगने से दो युवक घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी रविंद्र महतो का पुत्र नागेश्वर कुमार महतो व योगेश्वर साह का पुत्र प्रवीण कुमार साह शामिल है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में करने के बाद सीवान रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में साइकिल चोरी करते युवक का फोटो हुआ कैमरे में कैद

रघुनाथपुर : मंगल पाण्डेय और व्यास सिंह सहित एनडीए के सातों विधायकों को भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक राकेश कुमार सिंह ने दी जीत की बधाई

प्रदोष व्रत कल और मास शिवरात्रि व्रत 18 नवंबर को मनाई जायेगी।

बिहार में मुसलमानों की जनसंख्या 18 % और भागीदारी 5%

झारखंड राज्य ने अपना 25 वां स्थापना दिवस मनाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!