Headlines

सिसवन की खबरें : कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ में मुख्‍य सड़क पर बह रहा नाले का पानी

सिसवन की खबरें : कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ में मुख्‍य सड़क पर बह रहा नाले का पानी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ के भरटोली मे मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है। इससे वहां की दो हजार आबादी प्रभावित है। लोग गंदे पानी से होकर आने जाने को बाध्य हैं।नाला का पानी काफी दुर्गन्ध दे रहा है जिससे आस पास के लोग परेशान हैं।पानी की गंदगी के चलते मुहल्ले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है लेकिन इस सुध लेने वाला कोई नहीं है।इस मुहल्ले का पानी पहले नाले से निकल जाता था लेकिन मस्जिद की तरफ सड़क कि नई ढलाई से नाला बंद हो गया है जिसके चलते पानी नहीं निकल रहा है।

यहां के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगायी है। लेकिन, अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है। लोग गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं। नाला के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नही रहने से सड़क पर सालोंभर पानी जमा रहता है। नाला के बजबजाती गंदे पानी से होकर ग्रामीण आ जा रहे हैं। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

ग्रामीण जितेंद्र सिंह, छोटू सिंह, गोरख राजभर,मड़ई शर्मा, राजेश बैठा व अन्य ने कहा कि गांव के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। इस गंदे पानी से निकलते दुर्गंध से लोग परेशान हैं। प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई है। बाबजूद आजतक समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभागीय अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात कर समस्या का बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

 

पुलिस ने   तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सिसवन गांव से पूर्व के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी में सिसवन गांव निवासी सुरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव और मुख राम यादव शामिल हैं।सिसवन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों वारंटी पूर्व के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था। गिरफ्तार वारंटियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है।

 

 

रंगदारी मांगने वाले के विरूद्ध सिवान पुलिस की कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिवान जिलान्तर्गत मैरवा थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें अंकित किया गया है कि माननीय सांसद विजयलक्ष्मी देवी के मोबाइल पर अज्ञात नंम्बर से कॉल कर 10 लाख रूपया की रंगदारी की मांग की गयी तथा यह धमकी दी गयी की पैसा नही देने पर जान से मार देंगे।इस संबंध में मैरवा थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त द्वारा बड़हरिया क्षेत्र के माननीय विधायक को भी उसी तरह का कॉल किया गया है तथा इसी प्रकार अन्य पदाधिकारी लोगों को भी इस तरह की कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही है।सिवान पुलिस टीम द्वारा अपराधी की पहचान कर ली गयी है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आए मामलों की सुनवाई की गई और आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया गया ।जनता दरबार में आए अधिकांश मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़े

कैसे हुई 25 लोगों की मौत?

गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना क्यों हुई?

नव साक्षर महिलाओं की महापरीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!