Headlines

 सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी मुकेश राम तथा दिनेश राम शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने जानकारी दी।

 

सब्सिडी पर गेहूं के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन में कृषि विभाग ने सब्सिडी पर गेहूं के बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिसवन स्थित ई किसान भवन में कृषि विभाग के कर्मियों ने बताया कि इच्छुक किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें सब्सिडी पर गेहूं के बीज प्रदान किए जाएंगे। किसान विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

 

 

Amzon पर प्राइस चेक करें

मतगणना को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

 

मारपीट की घटना में बाप बेटी घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के बदली कुवंर बघौना गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में बाप बेटी घायल हो गई। घायलों में स्थानीय निवासी महातम यादव का पुत्र मुकुल बिहारी यादव और मुकुल की पुत्री नेहा कुमारी शामिल है। दोनों घरों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

टेंपो के धक्के से बाइक सवार भाई बहन घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर भागर गांव के समीप टेंपो ने बाइक सवार भाई बहन को धक्का मार घायल कर दिया। घायल रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभिरार निवासी दिनेश शर्मा का पुत्र नीरज शर्मा व उसकी बेटी रीशा शर्मा शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

बाबरी का बदला लेने की ऐसी थी योजना

दिल्ली ब्लास्ट केस में 32 कारों से आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है

जल्द ही उन्हें सबक सिखाया जाएगा- जैश का पोस्टर

श्रीनगर में जैश की धमकी वाला पोस्टर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!