सीवान के युवक की दुबई में मौत:16 मंजिल इमारत से गिरकर गई जान

सीवान के युवक की दुबई में मौत:16 मंजिल इमारत से गिरकर गई जान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी पांच गोली

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान के रहने वाले एक मजदूर की दुबई के 16 मंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई है। हालांकि घटना के बाद मृतक के परिजन उसके शव को अपने वतन लाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मृतक की पहचान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी सीताराम पांडेय का 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पांडेय हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 2 वर्षों से दुबई के टाइगर इंटर नेशनल जेनरल कंट्रक्शन कम्पनी में मजदूरी का काम करता था।

चंदन की मौत 28 जनवरी को देर रात को हुई। मौत की सूचना 29 जनवरी को परिजनों को मिली। परिजन शव को अपने वतन लाने की गुहार लगा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है की मृतक चंदन पांडेय को दुबई गए हुए दो साल हो गया था। घटना की उसने सुबह अपने मां और भाई से वीडियो कॉलिंग किया था, उसका नाइट शिफ्ट चल रहा था। इसलिए वह अपने घर दिन में ही बात कर लेता था।

मार्च के बाद आने वाला था गांव

मौत की खबर यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के एक युवक ने परिजनों को दिया.उसने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, लेकिन शव को कब तक भारत भेजेगा यह पता नही चल पा रहा है। परिजन काफी गरीब हैं। वह अपने पुत्र के शव को अपने गांव मंगाने की मांग प्रसाशन से कर रहे हैं।

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत होने से गांव में मातम का माहौल कायम है। परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन कुमार पांडेय मार्च महीने के बाद अपने गांव आने की बात अपनी मां से बताया था। कई महीनों से नाइट शिफ्ट कर रहा था। मौत की घटना के बाद उसकी माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उसकी माँ ने बताया कि उसकी शादी की बात चल रही थी। वह बोल रहा था कि शादी ठीक हो जायेगा तो मार्च के बाद गांव आ जायेंगे।

शव के आने के इंतजार में ग्रामीण

मृतक चंदन कुमार की मौत होने के बाद उसका शव भारत आने का इंतजार ग्रामीण कर रहे है.मृतक के परिजनों को दुबई से सही जानकारी नही मिल पा रही है.आस पास के इलाके के लोगो के पास ग्रामीण फोन कर शव के बारे में जानकारी ले रहे है। वही दुबई में रह रहे एक मृतक के दोस्त ने बताया है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। शव को भेजने के लिए बात चल रही है।

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी पांच गोली

सीवान में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की सुबह अंधाधुंध गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दिया। घटना में एक व्यक्ति को अपराधियों ने करीब 5 गोली मारी है। जिसके बाद पीड़ित को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना जिले के सिसवन थाना ग्यासपुर गांव का है। वहीं घायल युवक की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी स्व.इसरालू खान का 45 वर्षीय पुत्र इजहार खान के रूप में हुई है। बता दें कि इजहार को पांच गोली पैर और पेट में लगी है।

घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह सुबह करीब 6:00 बजे नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से निकला था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार करीब 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उनके ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें कि युवक को करीब 5 गोली लगी है जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इधर घटना के बाद युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद लोग घायल युवक को आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

बताते चलें की घटना में युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर गांव में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवन थाने के पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस घायल युवक से फर्द बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची सिसवन थाने के पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है उनका मानना है कि सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का चेहरा जरूर छिपा होगा। हालांकि अपराधी कौन थे और युवक को क्यों गोली मारी इसके बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि घायल युवक पुलिस का मुख़बिर का काम करता है। आशंका है कि अपराधियों ने इसी वजह से गोली मारी।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!