Headlines

मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान 

मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड के ताजपुर स्थित बीकेबी हाईटेक स्कूल में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संचालक बी के भारतीय द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा मौके पर मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने वर्तमान समय में शिक्षा के महत्व, उसकी गुणवत्ता और बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की।

 

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक शिक्षक व कवि कुमार तिवारी ने किया। समारोह को मांझी के प्रखंड उप प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह, वीर बहादुर यादव, प्रो जनार्दन सिंह, अमित कुमार तथा शैलेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।

समारोह की मुख्य आकर्षण रेखा कुमारी रहीं, जिन्होंने बिहार बोर्ड परीक्षा में 480 अंक प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। उन्हें मंच पर मोमेंटो सहित अन्य उपहार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंकिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, लवली कुमारी, शिवम मिश्रा, साक्षी कुमारी, मानसी कुमारी और नंदनी कुमारी समेत कई अन्य परीक्षार्थियों को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

क्या यह संकट एक बड़े युद्ध में बदल सकता है?

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी कर ली है

क्या अल-नीनो भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा है?

“दाहा नदी: सीवान की अस्मिता से खिलवाड़ और ‘सिर्फ चुनावी’ राजनीति!”

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!