बड़हरिया में हत्यकांड में संलिप्त अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थानान्तर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। बुधवार की रात्रि करीब 9:30 बजे बड़हरिया थाना को सूचना मिली की बड़हरिया थाना अंतर्गत ग्राम लौवान में एक महिला ईशरत जहाँ को उसके पति मो० शहाबुद्धीन, पिता मो० मुख्तार सा०-सुन्दरी, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान द्वारा लाठी डंडा से सर पर मारकर हत्या कर दिया गया है।
उक्त सूचना के उपरांत मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर बड़हरिया थाना अन्र्तगत धारा-103 (1) बी. एन. एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के अग्रतर अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त मो० शहाबुद्धीन, पिता मो० मुख्तार सा०-सुन्दरी, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः बिहार पुलिस मो० शहाबुद्धीन, पिता मो० मुख्तार सा०-सुन्दरी, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान ।
टीम में शामिल सदस्यः- 1. पु.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हरिया थाना। 2. पु.अ.नि. कुन्दन कुमार तिवारीगन विश्वास संकल्प हमारा 3. पु.अ.नि. आभा कुमारी। 4. पु.अ.नि. हारूण रसीद खान। 5. प्र.पु.अ.नि. सोनु रफी। 6. प्र.पु.अ.नि. गुड्डु कुमार
यह भी पढ़े
नौतन थाना पुलिस ने 757 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त काे किया गिरफ्तार
,सीवान नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
