Headlines

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवन जिला के दारौंदा प्रखण्ड में जनगणना कार्य को समय पर और शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर गुरुवार को प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान HLO ऐप पर कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दारौंदा सिम्पी कुमारी तथा अपर चार्ज पदाधिकारी सौरभ सुमन ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर HLB नंबर 184 के प्रगणक सुधांशु कुमार, HLB नंबर 317 के प्रगणक रामकिशोर पांडेय तथा HLB नंबर 287 के प्रगणक उमेश महतो को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। इन प्रगणकों ने जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म HLO ऐप पर सभी प्रपत्रों को पूर्ण किया, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।

इस उपलब्धि की सराहना करते हुए अधिकारियों ने अन्य कर्मियों को भी प्रेरित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें और प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य कर्मियों ने भी सम्मानित प्रगणकों को बधाई दी और उनके कार्य की प्रशंसा की।

सम्मान समारोह से क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों का मनोबल बढ़ा है तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!