नदियों में प्रवाहित हो रहे कोरोना से मरने वालों के शव?

नदियों में प्रवाहित हो रहे कोरोना से मरने वालों के शव?

नए मामले 4 लाख के पार, 3,915 लोगों की हुई मौत.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कोरोना के कारण श्मशानों और कब्रिस्तानों पर अंतिम संस्कार के लिए कतार लगने के बाद अब दिल दहलाने वाली खबरें आ रही हैं। हमीरपुर में शुक्रवार को जब यमुना नदी में अचानक से काफी शवों को बहते देखा गया तो हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इन शवों की हकीकत जानने के लिए हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में लोगों की मृत्यु के बाद शवों को ग्रामीणों द्वारा यमुना में ही प्रवाहित किया जा रहा है।

इस बारे में हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार सिंह ने बताया है कि जब उनके प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ट्रैक्टर में दो शवों को लाया गया था और फिर उन्हें यमुना में बहा दिया गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें नदी में और भी कई सारे शव बहते मिल गए।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी सात शव दिखाई दिये थे। जिला मुख्यालय में यमुना नदी पुल के पास शव उतराते दिखे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। तीन शव कानपुर के सजेती थाने की सीमा में थे, जबकि चार हमीरपुर की ओर मिले। कुछ लोग यमुना पुल पर थे, तभी उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूर पर शव उतराते दिखे। इनमें कुछ शवों के ऊपर कपड़ा पड़ा था। एक शव रेत में अधजली अवस्था में था। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला, एसआइ गौरव चौबे, मनोज पांडेय, नीरज पाठक समेत बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची और जांच की। नायब तहसीलदार ने मोबाइल फोन से उतराते व अधजले शव की वीडियोग्राफी की। एएसपी ने बताया कि मौत के बाद लोग यमुना नदी में अंतिम संस्कार करते हैं। कई बार शव प्रवाहित भी कर देते हैं। ये शव उनमें से ही हो सकते हैं। अधजले समेत चार शव कानपुर के सजेती थाने की सीमा होने से वहां सूचना दी गई है। शव निकालकर जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

इस खौफनाक मंजर के गवाह स्थानीय बच्चे भी हैं जिनके सामने ही कई शवों को यमुना में प्रवाहित किया गया है। वे बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में कई शवों को ऐसे ही लाया जाता है और फिर यमुना में बहा दिया जाता है। हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है यानी की यमुना नदी कानपुर और हमीरपुर जिलों की सीमा रेखा के रूप में बहती है।

यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्षदायिनी कालिंदी के रूप में मानते हैं और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किए जाने की पुरानी परंपरा भी है। यमुना नदी में इक्का दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे हैं पर कोरोना काल में इस नदी में शवों की संख्या में तेजी आ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनी बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो रही है।

भारत में आज तीसरे दिन नए मामलों का आंकड़ा 4 लाख से अधिक दर्ज किया गया और बीते 24 घंटों में होने वाली मौतों की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। तमाम उपायों के बावजूद कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों से अब ऐसा लगने लगा है कि यह घातक वायरस हमारे नियंत्रण से बाहर हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 4,14,188 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,915 संक्रमितों की मौतें दर्ज की गई जो पुराने सभी आंकड़ों की तुलना में अधिक है। इसके बाद देश में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,14,91,598 हो गया है और कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

कोरोना से बचाव के लिए देश भर में 16 जनवरी से चलाए गए वैक्सीनेशन के अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हुआ। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार गुरुवार तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए कुल 29,86,01,699 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं केवल कल 18,26,490 सैंपल का टेस्टिंग हुआ।

– महाराष्ट्र- 62,194 नए मामले और 853 मौतें

– कर्नाटक- 49,058 नए मामले और 328 मौतें

– केरल- 42,464 नए मामले और 63 मौतें

– तमिलनाडु- 24,898 नए मामले और 195 मौतें

– हरियाणा- 14,840 नए मामले और 177 मौतें

– छत्तीसगढ़-  13,846 नए  मामले और 212 मौतें

– गुजरात- 12,545 नए मामले और 123 मौतें

– पंजाब- 8,874 नए मामले, 154 मौतें

– असम- 4,936 नए मामले और 46 मौतें

– मिज़ोरम-  184 नए मामले और 17 मौतें

बता दें कि 1 मई को नए कोरोना मामलों का ग्राफ 4 लाख से अधिक हो गया था। उस दिन COVID-19 के 4,01,993 नए मामले दर्ज हुए थे और 3,523 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 21 अप्रैल को संक्रमण का आंकड़ा 3 लाख के पार चला गया था यानि मात्र दस दिनों के भीतर 1 लाख मामले बढ़ गए।

ये भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!