बारात में आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार, दूल्हे को बनाया बंधक

बारात में आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार, दूल्हे को बनाया बंधक

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

बिहार के पश्चिम चंपारण   के बगहा पुलिस जिले के धनहां में रविवार को आर्केस्ट्रा नहीं लाने से नाराज दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे समेत उसके स्वजनों को बंधक बना लिया गया। पूरी रात मान-मनौव्वल होता रहा। बात नहीं बनी तो सुबह में दूल्हा पक्ष ने पुलिस की शरण ली। पुलिस की पहल पर आखिरकार सोमवार की सुबह दुल्हा-दूल्हन परिणय सूत्र में बंधे।

थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में बगहा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी किशोर साहनी के पुत्र अच्छेलाल कुमार बरात लेकर पहुंचे। उनकी शादी स्वर्गीय टिकोरी चौधरी के पुत्री राधिका कुमारी से तय थी। तय समय के अनुसार सभी मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे थे। इसी क्रम में दुल्हन पक्ष ने आर्केस्ट्रा को लेकर शादी से इन्कार कर दिया।

हालांकि तबतक द्वारपूजा, वरमाला और बरनेत की रस्म अदा हो गई थी। मामला बढ़ा तो वर पक्ष के अधिकांश लोग सोमवार के भोर में वापस लाैट गए। इस बीच दूल्हा धनहा थाने पहुंच गया और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस दुल्हन के घर पहुंची और शादी के लिए राजी कराया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर गलतफहमी दूर किया, और लड़की को शादी के लिए तैयार किया। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सुबह में शादी की रस्म पूरा कराई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर के लिए रवाना हो गया। इस शादी को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

यह भी पढ़े

20 मिनट के अंदर डिलीवरी बॉय ने साइकिल से पहुंचाया खाना, कस्टमर ने गिफ्ट में दी बाइक, वजह जान रोक नहीं पांएगे आंशु

सीवान धमाके का मुख्‍य आरोपी सगीर साई गिरफ्तार, अस्पताल में करवा रहा था इलाज

महंगी गाड़ी छोड़, बैलगाड़ी में सवार बरातियों संग पालकी से ससुराल पहुंचा दूल्हा, देखने वालों का उमड़ा हुजूम 

दिल्‍ली के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आधा दर्जन मजदूर ‘लापता’

बिहार के सरकारी स्कूलों में आज से बंटेगा मिड डे मील का अनाज, 3 महीने का मिलेगा राशन

तिलक के बाद प्रेमिका संग फरार हुआ दूल्हा, नाराज परिजनों ने पिता समेत दो को मारी गोली

रिंकू रजक ने दारोगा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन की

पढ़ाई करते-करते 2 लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दो दुल्हनों से दूल्हे ने रचाई शादी

गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

Leave a Reply

error: Content is protected !!